whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26476415
Loading...


नागपंचमी जुलूस पर कोरोना ने लगाया ब्रेक, नहीं गूंजा गढ़वा में हरि बोल का नारा

location_on गढ़वा access_time 25-Jul-20, 07:58 PM visibility 670
Share



						नागपंचमी जुलूस पर कोरोना ने लगाया ब्रेक,
 नहीं गूंजा गढ़वा में हरि बोल का नारा


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अतीत काल से जिला मुख्यालय गढ़वा शहर में चलते आ रही नाग पंचमी के मौके पर परंपरागत अस्त्र - शस्त्र एवं लाठी - झंडे के साथ निकलने वाला नागपंचमी जुलूस पर इस वर्ष करोना के कारण पूर्णतया ब्रेक लग गया, बावजूद नागपंचमी के मौके पर गढ़वा शहर के सांस्कृतिक धरोहर निमिया स्थान अखाड़ा में परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात लाठी भांजने के कला का भी प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त शहर के टंडवा भगलपुर सहित विभिन्न इलाकों में अखाड़ों पर परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना नाग पंचमी का किए जाने की सूचना है। मगर जुलूस नहीं निकल पाया, जिससे शहर के साथ - साथ काली मंदिर परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। पूर्व में काली मंदिर परिसर में नाग पंचमी के मौके पर भव्य मेला का भी आयोजन किया जाता था।
विदित हो कि जिला मुख्यालय गढ़वा शहर के लिए नाग पंचमी एक बहुत बड़ा त्यौहार रहा है यहां पर वर्षों से या यूं कहें की अतीत काल से परंपरा चली आ रही है कि शहर तथा शहर के आसपास के इलाके के ग्रामीण क्षेत्रों से अखाड़ा में सुबह से ही महावीरी झंडा के साथ नाग पंचमी का चौकी स्थापित कर पूजा अर्चना किया जाता था तथा दोपहर में सभी अखाड़ों की ओर से झंडा के साथ श्रद्धालु परंपरागत हथियार पर लाठी-डंडे का कलात्मक प्रदर्शन करते हुए हरि बोल के नारों के साथ शाम में लोग काली मंदिर पहुंचते थे, जहां पर मां काली की पूजा अर्चना करने तथा मेले का लुफ्त उठाने के बाद जुलूस समाप्त हो जाता था और लोग झंडा लेकर वापस अपने घर लौट जाते थे। इस मौके पर कई परंपराएं थी, मसलन कुश्ती, गदका प्रतियोगिता जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती थी, मगर इस वर्ष कोरोना के कारण दूसरे धार्मिक आयोजनों की तरह नाग पंचमी पर भी जुलूस पर भी पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है।
यह पहला मौका है कि नाग पंचमी के अवसर पर जुलूस नहीं निकला जिससे आज शहर में चहल-पहल के बजाय सन्नाटा ही पसरा रहा। निमियाँ स्थान में पूजा पाठ के मौके पर प्रेम गौंड़ बच्चा सिंह, अजय सिंह, मिलन सोनी, रामजी सोनी, राजेश गुप्ता, गणेश केशरी, नितिन मोदनवाल, मनीष प्रजापति, प्रेम गौंड़, मदन पहलवान, कुंडल कुमार आदि लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play