गढ़वा :
गढ़वा नगर परिषद में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत सरजू राम आज अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए।
सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष में नगर परिषद की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा कुछ जरूरी वस्तुओं सहित माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर उन्हें विदाई दी गई। विदाई समारोह में नगर परिषद के तमाम साथी कर्मचारियों ने भी सरजू राम को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।
बताते चलें कि सरजू राम की नियुक्ति 1982 में हुआ था। जो आज 02/03/ 2022 को सेवानिवृत्त हो गए।
मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार ओमकार यादव लव कुमार कमल कुमार वार्ड पार्षद सविता देवी सहित कई लोग मौजूद थे।