राजद प्रदेश महासचिव डी0एन0 सिंह ने अहम जानकारी देते हुए कहा के भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरुकता फैलाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दिवस मनाया जाता है। भ्रष्टाचार सबसे जटिल सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक घटनाओं में से एक है जिसमें दुनिया के सभी देश को प्रभावित किया है। पूरे विश्व में एक समृध समाज को बनाये रखने के लिए भ्रष्टाचार को खत्म करना मुख्य उद्देश्य है। भ्रष्टाचार एक गम्भीर अपराध है एव एक मीठा जहर है। इस दिवस पर व्यक्तित्त्व, राजनेता, उल्लेखनीय लेखकों प्रत्रकारों और नीजी संगठनों तथा देश के अन्दाता किसानों, सुरक्षा बल के जवानोंं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं जो भ्रष्टाचार के बारे में जागरूकता पैदा करने और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के लिए अपने विश्वास की पुष्टि करने में आगे रहें है।