place Current Pin : 822114
Loading...


कोनार डैम में डाले गए 7 लाख 50 हजार फिगंरलिंग

location_on कोनार access_time 19-Feb-21, 09:54 PM

👁 299 | toll 107



1 N/A star
Public

झारखंड। बोकारो जिले के तेनुघाट डैम में सटे कोनार जलाशय के जरकुण्डा सईड में जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं मत्स्य प्रसार पदाधिकारी प्रमोद कुमार, जिला परिषद, स्थानीय मुखिया ने लगभग 7 लाख 50 हजार फिशरलिंग बीज बॉस्केट में मछली को पानी में गिराकर उद्धघाटन किया। मत्स्य विभाग की ओर से तेनुघाट डैम सात लाख पचास हजार फिंगर लिंग मछली बीज का संचयन किया गया। इस दौरान मत्स्य पदाधिकारी ने मछवारे लोगों को बताया कि मत्स्य विभाग भी डैम के आसपास के गांवों में रहने वालों को मत्स्य उत्पादन सहयोग समिति के माध्यम से मछली का बीज छोड़कर रोजगार का साधन उपलब्ध कराती है। तेनुघाट एवं कोनार जलाशयों में मछली का पालन कर स्थानीय लोग अपना जीविकोपार्जन कर सके। उन्होंने आगे बताया कि मछली पालन करने वाले लोगों को मत्स्य विभाग द्वारा मछली एवं जाल मुहैया कराया जाता है, ताकि लोग मछली पालन कर इसे रोजगार के रूप में साधन अपना सके। समिति के माध्यम से लोग मछली पालन करेंगे। इसमें गांव के एक परिवार के एक सदस्य समिति में होंगे। मौके पर विधायक प्रतिनिधि, सचिव अशोक केवट, केज मत्स्य मित्र भागवत केवट उर्फ निखिल, पूनम देवी , धीरज लेहरी, अशोक महतो, अशोक महतो सहित मछुआरों एवं ग्रामीण मौजूद रहे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play