राजद प्रदेश महासचिव सह यादव संरक्षक समन्वय समिति (कोल्हान) डी0एन0 सिंह ने झाँसी के कांस्टेबल जितेंद्र यादव के द्वारा दो ग़रीब लड़कियों की शादी करवाने पर उन्हें सलाम किया। उन्होंने कहा के दो गरीब बहनों का कन्यादान कर शादी करवाई व सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया। जितेंद्र यादव जी द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। पुरा यादव परिवार गौरवान्वित है। ऐसे व्यक्ति के सोच एंव कार्यकलाप अनुकरणीय है। जितेंद्र यादव जी को तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए आभार के साथ जितेन्द्र यादव जी के सुखद एंव उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।