place Current Pin : 822114
Loading...


चरगी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में दो महिलाओं की मौत घटनास्थल पर हो गई।

location_on CHARGI access_time 02-Feb-21, 07:14 AM

👁 380 | toll 210



1 N/A star
Public

अज्ञात वाहन की चपेट में दो महिलाओं की मौत घटनास्थल पर हो गई। पेटरवार-निखिल कुमार पेटरवार। बोकारो जिले के पेटरवार- रामगढ मुख्य मार्ग पर स्तिथ चरगी होटल के निकट में अज्ञात वाहन की चपेट में दो महिलाओं की मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने वहां सड़क जाम कर दिया। जिससे मार्ग पूरी तरह अवरूद्ध हो गया। मार्ग पर सभी वाहनों के परिचालन को रोक दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं सम्बधिन थे। बताया जाता है कि पेटरवार के बुढ़न गोडा निवासी अलकी देवी उम्र 50 वर्ष पति परमेश्वर रजवार एवं विष्णुगढ के चानो ग्राम निवासी प्यासो देवी उम्र 55 वर्ष पति स्वर्गीय बुधन रजवार शामिल हैं। इस दौरान दोनों महिलाएं ने गोला से एक ऑटो में सवार होकर पेटरवार प्रखंड के कोह पंचायत स्तिथ बुढ़न गोडा जाने के लिए चरगी मोड़ के पास उतरी और मुख्य मार्ग से हटकर सड़क के किनारे थी,की इसी बीच गोला की ओर से तेज गति आ रही सब्जी गाड़ी लदी 407 मालवाहक मिनी ट्रक ने अनियंत्रित होकर दोनो महिलाएं को अपने चपेट में ले लिया जिससे दोनों महिलाएं की घटनास्थल पर मौत हो गई।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play