place Current Pin : 822114
Loading...


समाजसेवी उदय शंकर सिन्हा का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

location_on बोकारो access_time 19-Jan-21, 07:03 AM

👁 384 | toll 198



1 N/A star
Public

सबकी आंखें हैं नम गॉड ईज वन संस्था बनाकर किए कई काम बोकारो। लोगो के सुख दुख मे साथ रहने वाले गाँड इज वन के उदय शंकर सिन्हा वह ना तो विधायक या ना तो सांसद थे।लेकिन उसके निधन से हर कोई गमगीन है।हर किसी की आंखें चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान या सिख और ईसाई सभी की आंखें नम है।सोमवार 18 जनवरी 2021 की सुबह खबर आया कि क्षेत्र के हर दिल अजीज समाजसेवी उदय शंकर सिन्हा का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया।खबर पर सहज किसी को विश्वास नहीं हो रहा था।इसलिए लोग फोन पर कई लोगों से पूछताछ कर सत्य जानने का प्रयास कर रहे थे।अब तुम्हारे हवाले चमन साथियों चमन अर्थात बेरमो के सभी के सुख दुख के साथी। खबर सुनकर पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो, विधायक लंबोदर महतो, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडे ,पूर्व विधायक योगेश्वर महतो ,बाटुल ,बीएण्डके क्षेत्र के जीएम एम के राव,बोकारो कोलियरी के पीओ राजीव कुमार, चित्रगुत्र महा परिवार बोकारो के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा सहित काफी संख्या में श्रमिक श्रमिक नेता समाजसेवी पंचायत प्रतिनिधि मीडिया कर्मी और आम महिला पुरुष सिन्हा के उपस्थित होकर शोक संवेदना व्यक्त की। आर्थिक रूप से संपन्न होने के बावजूद भी सिन्हा का रहना सहन सीधा-साधा रहा ।बोल व्यवहार विनम्र रहा है ।गरीब और जरूरतमंदों को अक्सर वह सहयोग करते रहते थे।गॉड ईज वन विद्यालय उनकी सोच और सपना साकार कर रहा है। परिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें रात्रि लगभग 12:00 बजे दिल का दौरा पड़ा ।उपचार के लिए उन्हें सीसीएल के ढोरी के केंद्रीय अस्पताल लाया गया।जहां से के एम मेमोरियल अस्पताल चास ले जाया गया ।जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को राम बिलास हाई स्कूल के समीप दामोदर तट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। मुखग्नि उनके पुत्र विवेक सिन्हाने दिया ।अंतिम संस्कार के समय का समय घाट पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। मुख्य रूप से शोक व्यक्त करने वाले कथारा जी एम एम के पंजाबी ,ढोरी जीएम एमके अग्रवाल, फुसरो नप चेयरमैन राकेश कुमार सिंह, युवा व्यवसाई संघ के अध्यक्ष आर उनेश, मजदूर नेता गिरजा शंकर पांडे, लखन लाल महतो, रविंद्र कुमार मिश्रा, अर्चना सिंह,ओमप्रकाश सिंह, अनिल अग्रवाल, मुखिया ललन सिंह इंद्रदेव महतो ,वीरेंद्र सिंह ,सुबोध सिंह पवार ,दिनेश पांडे सुधीर किशन भोला ,दीपक सिंह ,टीपू महतो ,वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, लाखन सिंह, मोहम्मद आरिफ ,वरुण सिंह ,गोरख प्रसाद सिन्हा, संजय सिन्हा, बिट्टू सिन्हा ,रतनलाल, प्रशांत सिन्हा, भोला सिंह ,पिंटू सिंह ,पम्मी सिंह,महेंद्र कुमार विशवकर्मा,विधायक के नीजि सचिव मिथलेश तिवारी ,सासंद प्रतिनिधि बुच्चू सिंह,आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play