राजद ने स्वतंत्रता सेनानी बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्रा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। राजद बिहार प्रदेश महासचिव भाई अरुण ने जानकारी देते हुए कहा के राजद प्रदेश प्रवक्ता श्री चितरंजन गगन जी के पिताजी स्वतंत्रता सेनानी बिंदेश्वरी प्रसाद जी का 103 वर्ष की आयु मे आज सुबह 10:00 बजे उनके पैतृक आवास वैशाली जिला के भगवानपुर में निधन हो गया। स्वर्गीय मिश्रा के निधन पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम रजक, प्रदेश महासचिव फैयाज आलम, निराला यादव, मदन शर्मा, निर्भय अंबेडकर ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन सब ने कहां ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उन्हें स्वर्ग प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में पूरा राजद परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है।