place Current Pin : 822114
Loading...


बरवाटांड़ में खेल कूद महोत्सव का आयोजित किया गया

location_on टुंडी access_time 17-Jan-21, 08:22 PM

👁 431 | toll 162



1 N/A star
Public

टुंडी प्रखंड के बरवाटाँड़ पंचायत अंतर्गत तिलैयटांड में रविवार को श्री श्री महादेव पूजा समिति तिलैयटाँड़ की और से आयोजित 12वाँ वार्षिक खेल कूद महोत्सव के फुटबॉल प्रतियोगिता में ब्लॅक टाइगर को बीएमएफ़सी धनबाद ने 1-0 से हराकर खिताबी जित हासिल की। वही महिला फूटबाल मे जोबरदहा को बीएमएफ़सी धनबाद ने 4-2 से हराकर जीत हासिल की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के हाथो महिला विजेता टीम को 5000 तथा पुरुष विजेता टीम को 10000 नकद पुरस्कृत किया गया जबकि महिला उप विजेता टीम को 3000 तथा पुरुष उप विजेता टीम को 7000 विशिष्ट अतिथि फुलचंद किसकू के हाथो नकद दिया गया उन्होंने टीम से परिचय प्राप्त किया। वही महिला फूटबाल प्रतियोगिता में मेन ऑफ़ द मैच सुनीता बेसरा जोबरदाहा तथा मेन ऑफ़ द सीरिज संगीता सोरेन बीएमएफ़सी धनबाद रहे | पुरुष फूटबाल में मेन ऑफ़ द मैच दीपक ब्लॅक टाइगर तथा मेन ऑफ़ द सीरिज बिरेन्द्र बीएमएफ़सी धनबाद से रहे महिला घड़ा दौड़ में पुजा कुमारी धनबाद, कविता कुमारी बिरगांव, भानुरति देवी पिपरताण्ड ने क्रमशः प्रथम, दितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये | वहां आयोजित मेले में काराम गुरु जीशु मुर्मू खाखुडीह तथा लोगेन मुर्मू तिलैयटांड के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया| | श्री महतो ने अपने संबोधन में इस तरह के टूर्नामेंट आयोजन कराने के लिए बधाई दिया तथा कहा की हमारी सरकार प्रयास कर रही है की सभी पंचायत स्तर पर एक एक सटेडियम बनाया जाएगा इससे खिलाड़ियो को खेलने मे सुविधा होगा। | प्रतियोगिता को सफल संचालन में आयोजक अध्यक्ष सह बीजेपी नेता परशुराम तुरी, संयोजक लगेनं बास्की जी, कालीपद हेम्ब्रम, छोटेलाल मुर्मू, विवेकानंद तुरी, राजू हेम्ब्रम, मंगल मुर्मू, अनिल मुर्मू, नेपाल किस्कू, राजकुमार मुर्मू, मनोज मुर्मू, नन्दलाल मुर्मू, जीतेन्द्र सोरेन, चन्दन टुडू, विजय बास्की, अशोक मुर्मू, अजित मुर्मू, राजेंद्र मुर्मू, जलेश्वर बास्की, पंकज हेंबरम, अरुण मुर्मू, महेंद्र मुर्मू, विजय मुर्मू आदि थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play