place Current Pin : 822114
Loading...


झारखंड में पंचायत चुनाव का एक बार फिर से सुगबुगाहट अप्रैल में हो सकता है त्रिस्तरीय पंचायत चुनावl

location_on Petarwar access_time 17-Jan-21, 10:50 AM

👁 311 | toll 139



1 N/A star
Public

पेटरवार- निखिल कुमार झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल महीने के अंत तक होने की आसार जतायी जा रही है। राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव करने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दिया है। झारखंड राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्ति की फाइल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास पहुंचा दिया गया है।पंचायती राज विभाग ने राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्ति को आवश्यक बताते हुए मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द पंचायत चुनाव कराने का निर्णय लेने का आग्रह किया है। पंचायत चुनाव दिसंबर 2020में होना चाहिए था पर कोरोना और लॉकडाउन के कारण राज्य में ससमय पंचायत चुनाव नहीं हो सका, इस कारण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पंचायती व्यवस्था स्वतः विघटित हो गयी। इसके बाद राज्य सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था के संचालन की खातिर छह माह के लिए कार्य समिति का प्रावधान किया है।और निर्णय लिया गया कि पंचायत समिति, और मुखिया को ग्राम प्रधान बनाया जाय। पर बहुत सारे वैसे पंचायत है जहाँ पंचायत समिति, मुखिया पर जनता का भरोसा उठ चुका है जनता में काफी नाराजगी भी दिखाई देता है। राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति के बाद चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट का प्रकाशन और अन्य प्रक्रिया के लिए 90 दिनों का समय लगता है, इसलिए अप्रैल 2021 के अंत तक चुनाव कराया जा सकता है।सरकार इसके लिए प्रयाश कर रही है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play