place Current Pin : 822114
Loading...


लाल मोतीनाथ शाहदेव दोबारा बने झामुमो लातेहार जिला अध्यक्ष, गारू नें नेतृत्वकर्ताओं नें दिए बधाई

location_on Garu access_time 26-Mar-25, 07:52 PM

👁 17 | toll 21



1 -4.0 star
Public

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) संगठन ने एक बार फिर लाल मोतीनाथ शाहदेव पर भरोसा जताते हुए उन्हें लातेहार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके दोबारा अध्यक्ष बनने की घोषणा के साथ ही जिले भर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। गारू प्रखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं ने शाहदेव को बधाइयों से नवाज़ते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। गारू प्रखंड अध्यक्ष तौकिर आलम, सचिव अजय टोप्पो, देवमुन सिंह, रामदेव उरांव सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत और संगठित होगा। झामुमो कार्यकर्ताओं का मानना है कि लाल मोतीनाथ शाहदेव की अगुवाई में पार्टी की जनाधार बढ़ेगी और जिले में संगठन का विस्तार नए आयाम छुएगा। उनके अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play