Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


फुसरो बाजार के पुराना बीडीओ ऑफिस में लगा लंबा जाम ,घंटों जाम में फंसे रहे लोग

location_on फुसरो access_time 05-Jul-21, 09:51 PM

👁 372 | toll 134



1 N/A star
Public

बोकारो। बोकारो जिले के बेरमो क्षेत्र के आसपास में बाजार के पुराना वीडियो ऑफिस में सोमवार को काफी लंबा जाम लग गया। जिसके कारण ढोरी जीएम ऑफिस से पुराना वीडियो ऑफिस,और पुराना वीडियो ऑफिस से फुसरो बाजार तक सैकड़ों गाड़ी घंटो जाम में फंसी रही ।भीषण गर्मी में गाड़ी में बैठे लोग, छोटे बच्चे और महिलाएं काफ़ी परेशान दिखी।बेरमो पुलिस जाम हटाने के लिए प्रयासरत थी ,लेकिन ढोरी रेलवे क्रॉसिंग के पास गेट बंद होने कारण जाम हटाने में सफलता नहीं मिल रही थी ।फुसरो बाजार के कई लोगों ने ओवरब्रिज बनाने की मांग की है ,ताकि जाम का स्थाई हल निकल सके।




Post News & Earn