रिपोर्ट- निखिल कुमार
पेटरवार। बोकारो जिले के फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के पटेल नगर निवासी कौशल यादव के सात भैस की मौत वज्रपात गिरने से हो गयी।मिली जानकारी के अनुसार ताया भेड़ मुक्का स्थित दामोदर नदी के किनारे कौशल यादव की आठ मवेशी चर रहा था। शाम 6 बजे आंधी-पानी के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से सात भैंस मौके पर ही मौत हो गई।मवेशी मालिक कौशल यादव बताया कि रोज की तरह अपनी आठ भैंसो को चराने के लिए गये थे।तभी अचानक आई तेज आंधी-पानी बिजली की कड़कड़ाहट हुई।वज्रपात सीधे सात भैसो के सामने जा गिरा,जिससे मौत हो गई।परिवार के सदस्यों को इस बात की जानकारी मिलते ही सभी सदस्य मे शोक की लहर दौड़ पडी। बताते चलें कि कौशल यादव भैंस के दूध बेचकर ही अपने परिवार के सदस्यों का भरण पोषण करते थे। स्थानीय निवासी अनिल कुमार गुप्ता गुप्ता, महेश्वर यादव ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है
क्या कहते हैं सांसद प्रतिनिधि
सांसद प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है।पर सरकार से उचित मुआवजा दिलाया जाएगा हर संभव मदद किया।
क्या कहते हैं नगर परिषद अध्यक्ष
नगर परिषद अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह ने कहा कि काफी दुखद दुखद घटना है।प्रखंड प्रशासन से बात कर उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।