_भारतीय जनता पार्टी हूरदा मंडल अध्यक्ष अमिन सिंह के अध्यक्षता में दो दिवसीय केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।इस क्रम में पहले दिन कार्यक्रम में मोहन बड़ाईक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने बतौर मुख्य अतिथि सह प्रशिक्षु शिरकत की तथा कार्यक्रम में प्रखंड उपाध्यक्षा बालमती देवी ने मोहन बड़ाईक जी को फूल-माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण शिविर में मोहन बड़ाईक ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी के नीति सिद्धांतों, सरकारी योजनाओं एवं मोदी सरकार की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारियां दीं। इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सह प्रशिक्षु मोहन बड़ाईक सहित सांसद प्रतिनिधि शिवराज बड़ाईक, विधायक प्रतिनिधि श्री शंकर सिंह, प्रखंड संगठन मंत्री सुभाष साहू, महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह, बालमती देवी, श्रवण कुमार मांझी, राजू महतो, बालेश्वर साहू, श्री शंकर सिंह, राम भजन साहू, नरायण सिंह, घनश्याम सिंह आदि प्रखंड से एक सौ से भी अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए।_