राजद प्रदेश महासचिव डी0एन0 सिंह ने कहा अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने और प्रचार करने के लिए यह दिवस1992 से मनाया जाता है। अपने लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए दुनिया भर में अलग पहचान रखने वाला भारत देश अल्पसंख्यक समुदायों के विकास के प्रति गंभीर रहा है। इस तरह अल्पसंख्यक क्षेत्र विशेष में उनकी जाती, धर्म, संस्कृति, भाषा, परंपरा आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करना मुख्य उद्देश्य होता है। भारत की आबादी का 19%जनसंख्या मुस्लिम, सिख, बौद्ध, ईसाई, पारसीऔर जैन को अल्पसंख्यक के तौर पर अधिसूचित किया गया है। अल्पसंख्यक मंत्रालय उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करता हैऔर इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है। शिक्षा का अधिकार, संवैधानिक अधिकार, आर्थिक सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण समान अवसर, कानून के दायरे में सुरक्षा और संरक्षण आदि में मार्ग दर्शन और सहायता प्रदान की जाती है। भारत सरकार इनके कल्याण के बारे में हितों के लिए समग्र नीति का निर्माण, इनकी योजना, सवन्मय,नियामक स्वरूप और नियामक विकास कार्य क्रम की समीक्षा करती है।सभी अल्पसंख्यक समुदायों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं।