राजद प्रदेश महासचिव डी0एन0 सिंह ने सरदार वल्लव भाई की पुण्यतिथि पर उन्हें खिराजे अक़ीदत पेश करते हुए कहा के एक महान स्वतन्त्रता सेनानी, उपप्रधान मंत्री, भारत के आजादी के बाद देश के गृहमंत्री बने। भारत कीआजादी के बाद विभिन्न रियासतों में बिखरे भारत के भू-राजनैतिक एकीकरण में केन्द्रीय भूमिका निभाई पूरे भारत को एक सुत्र में बांध कर देश को मजबूती प्रदान की। उन्हें लौहपुरूष कहा गया। मरणोपरांत उन्हें 1991 मेंभारत रत्न से सम्मानित किया गया। 15 दिसम्बर उनकी 70 वीं पुण्यतिथि विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शत शत नमन करते हैं।