place Current Pin : 822114
Loading...


पतकी पंचायत में नेहरू युवा केंद्र ने बोस की जयंती मनाई

location_on पतकी access_time 24-Jan-21, 09:27 AM

👁 616 | toll 188



1 N/A star
Public

पेटरवार सवांददाता- निखिल कुमार पेटरवार। बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के अंतर्गत पतकी पंचायत में नेहरू युवा केंद्र बोकारो के तत्वाधान में विवेकानंद युवा क्लब पतकी पुनर्वास राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुमन कुमारी व पिंकी कुमारी ने शनिवार को पतकी में सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमन कुमारी व पिंकी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। दोनों स्वेयंसेवको ने बताया कि जीवनी के बारे में बताते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में उड़ीसा के कटक शहर में हुआ। उनके द्वारा दिया नारा जय हिंद देश का राष्ट्रीय नारा बन कर उभरा। आगे बताया कि पेंटिंग ,निबंध, भाषण प्रतियोगिता, प्रभात फेरी पतकी पुनर्वास के विभिन्न गांवों में कराया गया। इस अवसर राष्ट्रीय स्वयंसेवक सुमन कुमारी, पिंकी कुमारी, ममता कुमारी ,संजू कुमारी अनिता कुमारी, प्रतिमा कुमारी सुलेखा कुमारी, निशा कुमारी , बगीता कुमारी सुनीता देवी ,शांति देवी, मंजू कुमारी एवं सहित महिलाएं भी मौजूद थे




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play