place Current Pin : 822114
Loading...


शब्बन सुल्तान रिज़वी ने संविधान दिवस पर कहा "संविधान सीखने की ज़रूरत है"

location_on गया access_time 26-Nov-20, 10:05 AM

👁 2002 | toll 552



1 3.5 star
Public

गया जिला मीडिया प्रभारी शब्बन सुल्तान रिज़वी ने संविधान दिवस के मौक़े पर लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें संविधान की बारीकियां बताई। उन्होंने बताया के आज़ादी मिलते ही देश को चलाने के लिए संविधान बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया था। इसी कड़ी में 29 अगस्त 1947 को भारतीय संविधान के निर्माण के लिए प्रारूप समिति की स्थापना की गई और इसके अध्यक्ष के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर को जिम्मेदारी सौंपी गई। दुनिया भर के तमाम संविधानों को बारीकी से देखने-परखने के बाद डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान का मसौदा तैयार कर लिया। उन्होंने आगे बताया के 26 नवंबर 1949 को इसे भारतीय संविधान सभा के समक्ष लाया गया। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपना लिया। यही वजह है कि देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज यानी 26 नवंबर, 2020 हमारे संविधान को अंगीकर करने की 71वीं सालगिरह है। तमाम भारतीय को संविधान दिवस की ढ़ेरों शुभकामनाएं।



More from 1 :

सरस्वती एस0 जयम्मा ने पर्यावरण दिवस पर लोगों से पर्यावरण को बचाने की अपील की

location_on बैंगलोर
access_time 06-Jun-21, 02:47 PM

कोरोना काल से सिख ले और धरती को फिर से स्वर्ग बनाने का प्रयास करे इस पर्यावरण दिवस: डॉ. करिश्मा मनी

location_on गुजरात
access_time 05-Jun-21, 05:25 PM

विश्व पृथ्वी दिवस पर डी0एन0 सिंह ने लोगों से पर्यावरण को बचाने की अपील की

location_on रांची
access_time 22-Apr-21, 07:52 PM

"हर शख़्स ख़ुदा बख़्श" मुहिम को मिला वरिष्ठ पत्रकार नासिरा शर्मा का समर्थन, चिट्ठी लिखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ख़ुदा बख़्श लाइब्रेरी को बचाने की अपील की

location_on पटना
access_time 19-Apr-21, 10:48 PM

माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर मानगो में बदला गया बिजली ट्रांसफॉर्मर

location_on जमशेदपुर
access_time 17-Apr-21, 08:28 PM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play