रिपोर्ट। निखिल कुमार
पेटरवार। बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के सुदूरवर्ती कुंदा पंचायत के ग्राम लावालौंग में गुरुवार की देर शाम अचानक मौसम खराब होने के कारण हुए तेज बज्रपात से एक 47 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी मानको देवी ने बताया कि उनके पति भुनेश्वर महतो (47) एवं गांव के ही मनोज कुमार जानवरों को लेकर खेत से घर लौट रहे थे। इसी क्रम में अचानक मौसम खराब होने से हुई ज़ोरदार आवाज में हुई तेज बज्रपात की चपेट में आ गए। बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही भुनेश्वर महतो की मौत हो गई। जबकि मनोज महतो गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए। घायल मनोज का इलाज रामगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा है जहां चिकित्सकों ने बताया कि अभी उनकी स्थिति यथावत बनी हुई है। घटना की तत्काल सूचना स्थानीय अनिल कुमार महतो के द्वारा जगेश्वर बिहार थाना पुलिस एवं गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो को दिया गया है। विधायक ने घटना पर अफसोस जताया है वहीं मृतक के आश्रित को मुआवजे की बात कही है। घटना के बाद पत्नी सहित पुत्र अनंतलाल कुमार महतो, घनश्याम महतो, पंचम महतो व पुत्री कदमकली कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी थी।