whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28156984 readers visited
नूतन टीवी एप गूगल प्ले से इनस्टॉल करें । Get it on Google Play
Loading...

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर में हो रहे किसान आंदोलनों के समर्थन में 14 दिसम्बर 2020 को महागठबंधन ने मंझिआंव में चक्का जाम करने का निर्णय लिया।

location_on मंझिआंव-गढ़वा access_time 11-Dec-20, 09:52 PM

👁 817 | toll 346


share

1 -2.0 star
Public

मंझिआंव-गढ़वा- तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे किसान आंदोलनों के समर्थन में 14 दिसम्बर 2020 को महागठबंधन नें मंझिआंव में चक्का जाम करने एवं धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। बताते चलें कि सरकार ने सितंबर 2020 में तीन कृषि बिल लाये थे जिसपर महामहिम राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद ये तीनो बिल अब कानून बन गए हैं। जो किसानों को रास नहीं आ रहा है। कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली से सटे बॉर्डर पर देश भर के किसान 16-17 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। सरकार और किसान नेताओं के बीच कई बार वार्ता भी हुई पर नतीजा किसानों के पक्ष में नहीं निकला । जिसको लेकर किसान आंदोलन आज भी जारी है। किसानों का कहना है जब तक तीनो कृषि कानून वापस नही होते आंदोलन खत्म नही होगा। आंदोलनकारियों के ही आह्वाहन पर 14 दिसम्बरर को देश भर में चक्का जाम और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके मद्देनजर मंझिआंव में भी 14 दिसम्बर 2020 को चक्का जाम और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ऐसा जे एम एम प्रखंड अध्यक्ष के एन त्रिपाठी , कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आनंद यादव, केंद्रीय जे एम एम सदस्य सईद अंसारी, मीडिया प्रभारी शाहबाज़ खान यूथ कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सद्दाम खान आदि ने कहा। इस महागठबंधन के मीटिंग में अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे। गौरतलब है कि देश की आबादी का बड़ा हिस्सा गावों में रहता है और खेती ही उसकी आजीविका का साधन है।
campaign यह आम पब्लिक के द्वारा पोस्ट की गयी न्यूज़ / शिकायत / सुझाव है ।




Trending Public Posts :


#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,
access_time 06-08-2022, 08:49 PM

#2
टंडवा के उपप्रमुख बबलू सागर मुंडा पर हुआ जानलेवा हमला, गोली लगने से उनका निजी सुरक्षाकर्मी हुआ घायल
access_time 29-09-2021, 08:09 PM

#3
आईईएल पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
access_time 09-01-2021, 11:48 PM

#4
पीएनबी सुरही में लगा लोन मुक्ति शिविर
access_time 02-02-2021, 08:32 PM

#5
अंचल कार्यालय और रजिस्ट्री विभाग की मिलीभगत, बेच दी रिंग रोड व नहर में गई जमीन
access_time 07-02-2021, 05:18 PM