whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28156990 readers visited
नूतन टीवी एप गूगल प्ले से इनस्टॉल करें । Get it on Google Play
Loading...

मंझिआंव-गढ़वा की बिजिली को बरसात निगल गयी।

location_on मंझिआंव-गढ़वा access_time 10-Jul-20, 08:23 PM

👁 1049 | toll 208


share

1 -2.0 star
Public

जिस तरह से छोटे बच्चों को लॉली पॉप देकर बहला लेते हैं ठीक उसी प्रकार गढ़वा विद्युत विभाग ने भी 15 जुलाई से 24 घंटा बिजली देंगे के नाम पर मंझिआंव - गढ़वा की जनता को बहलाने- फुसलाने का काम कर रही है। गढ़वा- मंझिआंव की बिजली व्यवस्था को देखकर ऐसा लगता है कि विद्युत विभाग को किसी की बुरी नजर लग गयी है।थोड़ी सी बारिश हुई कि नहीं बिजली चली जाती है। एक कहावत है रोने के लिए मन है तो आँख ही खोदा गया। विद्युत की सही व्यवस्था नहीं है तो बारिश हो गयी तो तूफान आ गया। जहां तक मुझे याद है झारखंड में चाहे जिसकी भी सरकार बनी हो गढ़वा की बिजली व्यवस्था में कभी सुधार नहीं हुआ। अब देखना ये है कि 15 जुलाई से बिजली 24 घंटा रहती है या फिर ये भी एक चुनावी जुमला है। कुछ दिन पहले नोटिस के माध्यम से ये सूचित किया गया था कि विद्युत विभाग में काम होने की वजह से बिजली सुबह 9 से शाम 6 बजे तक नहीं रहेगी। परंतु अभी 7:20 होने वाले हैं (जब मैं यह लिख रहा था। ) पर अभी तक बिजली का कहीं अता-पता नहीं। सुबह में भी बिजली नहीं रहती है। जिसके कारण लोगों का मोबाइल चार्ज करना भी दुस्वार हो गया है। बिजली पर आश्रित रहने वाले काम धंधे सब चौपट हो गए हैं। बच्चों का घर मे पठन-पाठन की क्रिया समाप्त हो गयी है। विद्युत विभाग से आग्रह है जनता के साथ आँख मिचौली का खेल खेलना बन्द करे और अनावश्यक बिजली कटौती पर अंकुश लगाए। अपने विभाग के सारे कर्मचारियों को सख्त निर्देश दे।
campaign यह आम पब्लिक के द्वारा पोस्ट की गयी न्यूज़ / शिकायत / सुझाव है ।




Trending Public Posts :


#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,
access_time 06-08-2022, 08:49 PM

#2
टंडवा के उपप्रमुख बबलू सागर मुंडा पर हुआ जानलेवा हमला, गोली लगने से उनका निजी सुरक्षाकर्मी हुआ घायल
access_time 29-09-2021, 08:09 PM

#3
आईईएल पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
access_time 09-01-2021, 11:48 PM

#4
पीएनबी सुरही में लगा लोन मुक्ति शिविर
access_time 02-02-2021, 08:32 PM

#5
अंचल कार्यालय और रजिस्ट्री विभाग की मिलीभगत, बेच दी रिंग रोड व नहर में गई जमीन
access_time 07-02-2021, 05:18 PM