whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24528123
नूतन टीवी एप गूगल प्ले से इनस्टॉल करें । Get it on Google Play
Loading...

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार का किया गया आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों के समस्यायों का तुरंत हुआ निदान

location_on Meral access_time 01-Jan-24, 06:56 PM

👁 173 | toll 49


share

Anonymous
Public

मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत चेचरिया पंचायत के चेचरिया पंचायत सचिवालय में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार का आयोजन किया गया। जिसमें कि ढेर सारे पदाधिकारी लोग शामिल हुए थे। वहीं सबसे पहले मेराल प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो, अंचलाधिकारी यशवंत नायक, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, चेचरिया पंचायत मुखिया जितनी देवी, पंचायत समिति सदस्य उर्मिला देवी सहित अन्य ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुखिया जितनी देवी एवं पंचायत समिति सदस्य उर्मिला देवी इन सबों ने सभी पदाधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो एवं अंचलाधिकारी यशवंत नायक इन सबों ने असहाय एवं अत्यंत गरीब तत्व के लोगों के बीच कम्बल का वितरण भी किया। जागो महतो ने कहा कि गरीबों की सेवा सभी को करना चाहिए। साथ ही साथ इस कार्यक्रम में कुछ महिलाओं का गोदभराई रश्म का भी कार्यक्रम किया गया। यही नहीं बल्कि एक छोटा शिशु का अन्नप्राशन भी करवाया गया। इस कार्यक्रम में ढेर सारे महिलाओं ने गीत भी गायीं। वहीं पर सबसे ज्यादा अबुआ विभाग स्टाल पर सैकड़ों की संख्या में लोग अपना अपना फार्म लेकर खड़े थे। सभी विभागों के स्टाल भी लगे हुए थे। जैसे कि पशुपालन विभाग,शिक्षा विभाग,वन विभाग, पेयजल विभाग, आपूर्ति विभाग, अबुआ आवास विभाग के अलावा भी ढेर सारे स्टाल लगाए गए थे। वहीं इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो, अंचलाधिकारी यशवंत नायक, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, मुखिया जितनी देवी, मुखिया प्रतिनिधि राजेन्द्र चौधरी, पंचायत समिति सदस्य उर्मिला देवी, पंचायत प्रतिनिधि मनोज चौधरी, वार्ड सदस्य गंगा राम, राजेन्द्र तिवारी के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
campaign यह आम पब्लिक के द्वारा पोस्ट की गयी न्यूज़ / शिकायत / सुझाव है ।




Trending Public Posts :


#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,
access_time 06-08-2022, 08:49 PM

#2
टंडवा के उपप्रमुख बबलू सागर मुंडा पर हुआ जानलेवा हमला, गोली लगने से उनका निजी सुरक्षाकर्मी हुआ घायल
access_time 29-09-2021, 08:09 PM

#3
"सहारा इंडिया अब लीलने लगी जिंदगियां" सहारा इंडिया के एजेंट गणेश नोनिया की मौत के चार माह बाद अब एजेंट की पिटाई से खाताधारक की मौत
access_time 30-03-2022, 12:51 PM

#4
#Pattern change
access_time 01-12-2023, 02:31 PM

#5
आईईएल पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
access_time 09-01-2021, 11:48 PM