whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162246 readers visited
नूतन टीवी एप गूगल प्ले से इनस्टॉल करें । Get it on Google Play
Loading...

मेराल प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो ने चेचरिया पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना ,आम बागवानी का किया निरीक्षण

location_on मेराल access_time 04-Nov-23, 04:57 PM

👁 248 | toll 48


share

Anonymous
Public

मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत चेचरिया पंचायत के विभिन्न गांवों में मेराल प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो ने प्रधानमंत्री आवास योजना, संचालित योजना मनरेगा योजना, वित्तीय योजना एवं आम बागवानी का निरीक्षण किया। तथा संबंधित सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। वहीं निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुको को जल्द से जल्द आवास पूर्ण करने के लिए कहा ऐसे नहीं करने वाले पर चिन्हित कर उन पर कानूनी कारवाई करते हुए भुगतान की गई राशि का 12 प्रतिशत ब्याज के दर से वसूली भी की जाएगी तथा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। साथ ही साथ पंचायत के सभी पदाधिकारियों को कार्य में गति लाने की बात भी कही ताकि प्रखंड ज्यादा से ज्यादा विकसित हो सके। वहीं सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चेचरिया पंचायत के चेचरिया गांव निवासी प्रशांत तिवारी ने जो कार्य कर दिखलाया उससे सभी लोगों को सबक सिखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशांत तिवारी ने नरेगा योजना के तहत जो भी कार्य किया है हम उस कार्य से अति प्रसन्न हैं। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो ने चेचरिया पंचायत के बोकेया , चेचरिया और खोलरा गांव पहुंचे और बारी बारी से सभी प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण किया एवं उनके द्वारा कहा गया कि जो भी लाभुक आवास को चार से पांच दिन में पूरा नहीं करते हैं तो उनके ऊपर विधिसम्मत कार्यवाही भी की जायेगी नहीं तो आवास का पैसा अविलंब वापस करें। इस मौके पर प्रखंड समन्वयक अभिषेक कुमार,पंचायत सचिव बसंत पाण्डेय, रोजगार सेवक राजेश राम, चेचरिया पंचायत मुखिया जितनी देवी, मुखिया प्रतिनिधि राजेन्द्र चौधरी,,बी डी सी प्रतिनिधि मनोज कुमार,जे ई नन्द किशोर रजक, समाजसेवी सह भाजपा नेता प्रभात तिवारी, वार्ड सदस्य गंगा राम, श्रवण तिवारी के साथ साथ ढेर सारे लोग मौजूद थे।।
campaign यह आम पब्लिक के द्वारा पोस्ट की गयी न्यूज़ / शिकायत / सुझाव है ।




Trending Public Posts :


#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,
access_time 06-08-2022, 08:49 PM

#2
टंडवा के उपप्रमुख बबलू सागर मुंडा पर हुआ जानलेवा हमला, गोली लगने से उनका निजी सुरक्षाकर्मी हुआ घायल
access_time 29-09-2021, 08:09 PM

#3
आईईएल पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
access_time 09-01-2021, 11:48 PM

#4
पीएनबी सुरही में लगा लोन मुक्ति शिविर
access_time 02-02-2021, 08:32 PM

#5
अंचल कार्यालय और रजिस्ट्री विभाग की मिलीभगत, बेच दी रिंग रोड व नहर में गई जमीन
access_time 07-02-2021, 05:18 PM