गढ़वा जिला और झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार अति आवश्यक है- अलखनाथ पाण्डेय
location_on
GARHWA
access_time
30-Sep-23, 08:38 PM
👁 194 | toll 71
गढ़वा : विधानसभा के चिनिया प्रखंड में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के 5 अक्टूबर 2023 को गढ़वा में होने वाले संकल्प यात्रा से संबंधित चिनिया प्रखंड के अध्यक्ष शिवलाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह चिनिया प्रखंड के प्रभारी के रूप में अलखनाथ पाण्डेय उपस्थित हुए।
इस अवसर पर अलखनाथ पाण्डेय ने बैठक में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जो झारखंड मुक्ति मोर्चा का कुशासन चल रहा है उससे मुक्ति के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ सब लोग एकजुट हों।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहित में लगातार अच्छा काम कर रही है आने वाले समय झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनेगी इसके लिए लोगों से भाजपा को समर्थन करने के लिए लोगों से अपील करते हुए उन्होंने मरांडी जी के संकल्प यात्रा में भारी संख्या में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने के लिए लोगों से कहा।
साथ ही उन्होंने कहा कि भय भूख भ्रष्टाचार जो भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है या जो पूरे गढ़वा विधानसभा में भय का माहौल बन चुका हुआ है यह सब खत्म करने के लिए भाजपा लगातार प्रयासरत है।
साथ ही साथ बैठक में उपस्थित सभी लोगों से अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर ज्यादा ध्यान देने के लिए अपील किए।
माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा महिला आरक्षण बिल एवं चंद्रयान-3 के सफल लॉन्चिंग के लिए सभी लोगों से मोदी जी को धन्यवाद साधुवाद देने के लिए अपील किए।
इस बैठक में कपिल प्रसाद, धनंजय तिवारी, रौशन धर दुबे, गौरी शंकर विंद, उमेश सिंह, ताहिर अंसारी, अशोक प्रशाद, मनोज यादव, रमेश सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
campaign यह आम पब्लिक के द्वारा पोस्ट की गयी न्यूज़ / शिकायत / सुझाव है ।