whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24530331
नूतन टीवी एप गूगल प्ले से इनस्टॉल करें । Get it on Google Play
Loading...

महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं, पूरे झारखंड में सुनाई देगी आंदोलन की गूंज : शांति देवी

location_on GARHWA access_time 25-Sep-23, 07:01 PM

👁 191 | toll 66


share

Anonymous
Public

निजी स्वार्थ में महिलाओं के सम्मान की बलि दे रही हैं भाजपा नेत्री अंजलि गढ़वा : गढ़वा के पूर्व भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी द्वारा महिलाओं पर की गई अपमानजनक टिप्पणी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभद्र टिप्पणी के विरोध में आंदोलन और तेज होता जा रहा है। जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने कहा है कि पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी द्वारा किया गया महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री तिवारी संबंधित महिला का नाम सार्वजनिक करें, नहीं तो महिला अपमान के विरुद्ध पूरे राज्य में उग्र आंदोलन होगा। इस आंदोलन की गूंज पूरे झारखंड में सुनाई देगी। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर उक्त बातें कही। जिप अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व विधायक महिलाओं को कमजोर एवं पैर की जूती समझने छोड़ दें। यह अपमान सिर्फ गढ़वा ही नहीं पूरे झारखंड एवं देशभर की महिलाओं का अपमान है। केंद्र सरकार एक ओर जहां महिला आरक्षण बिल ला रही है, वहीं भाजपा नेता श्री तिवारी महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। इससे भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। श्री तिवारी के बयान के विरोध में पूरे राज्य में भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से पूछा जाएगा कि क्या भाजपा नेताओं को इसी तरह से महिलाओं का अपमान करने की बात बताई जाती है। उन्होंने कहा कि गढ़वा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं बाबूलाल मरांडी आदि के कार्यक्रम में भी सभी महिलाएं विरोध प्रदर्शन करेंगी। साथ ही आने वाले चुनाव में सभी महिलाएं एकजुट होकर भाजपा को करारा जवाब देंगी। उन्होंने कहा कि श्री तिवारी भाजपा की महिलाओं को आगे कर अपनी गलती पर पर्दा डालने का भी प्रयास कर रहे हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेत्री अंजली गुप्ता अपने निजी स्वार्थी के लिए पूरे देश की महिलाओं के सम्मान की बलि दे रही हैं ।उन्हें शर्म आनी चाहिए। वे खुद एक महिला होकर भी महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने के बजाय दूसरे की गलती पर पर्दा डाल रही हैं।
campaign यह आम पब्लिक के द्वारा पोस्ट की गयी न्यूज़ / शिकायत / सुझाव है ।




Trending Public Posts :


#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,
access_time 06-08-2022, 08:49 PM

#2
टंडवा के उपप्रमुख बबलू सागर मुंडा पर हुआ जानलेवा हमला, गोली लगने से उनका निजी सुरक्षाकर्मी हुआ घायल
access_time 29-09-2021, 08:09 PM

#3
"सहारा इंडिया अब लीलने लगी जिंदगियां" सहारा इंडिया के एजेंट गणेश नोनिया की मौत के चार माह बाद अब एजेंट की पिटाई से खाताधारक की मौत
access_time 30-03-2022, 12:51 PM

#4
#Pattern change
access_time 01-12-2023, 02:31 PM

#5
आईईएल पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
access_time 09-01-2021, 11:48 PM