झामुमो के लोगों को सत्ता जाने का डर सताने लगा हैं: अंजली गुप्ता
location_on
GARHWA
access_time
23-Sep-23, 07:28 PM
👁 192 | toll 60
गढ़वा: भाजपा के वरिष्ठ नेत्री अंजली गुप्ता ने कहा की झामुमो के लोगों को सत्ता जाने का डर सताने लगा है। यही कारण है कि पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी को बेवजह बदनाम करने की साजिश की जा रही है। लेकिन झामुमो के लोगों के सभी साजिश बेनकाब हो जा रहा है। उन्होंने कहा की पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने महिलाओं के संबंध में ऐसा कोई व्यक्तब नहीं दिया है। जिससे महिलाएं का अपमान हो। उन्होंने कहा कि बिना आग के धूआ नही उठता है। झामुमो के कुछ महिलाएं दबाव के कारण मजबूरी में पूर्व विधायक पर आरोप लगा रही है। झामुमो के लोग सत्ता जाने के बौखलाहट में आकर और पूर्व विधायक को बदनाम करने के लिए विरोध मार्च में भोली-भाली महिलाओं को राशन और पेंशन के नाम पर बुलाया था। जिसका खुलासा सोशल मीडिया में महिलाओं ने स्वयं कर दी है की उन्हें पेंशन और राशन के नाम पर बुलाया गया था। उन्होंने कहा की पूर्व विधायक के चार प्रखंड रंका, रमकंडा, चिनियां और मेराल की सभा में उमड़ी भीड़ से झामुमो के लोगों को यह समझ में आ चुका है कि जनता अब बदलाव के मूड में है। यहीं कारण है कि झामुमो के लोग ऐन, केन प्रकारेण पूर्व विधायक को बदनाम करने का भरपूर प्रयास में है। लेकिन गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र की जनता सब समझ
चुकी है।
campaign यह आम पब्लिक के द्वारा पोस्ट की गयी न्यूज़ / शिकायत / सुझाव है ।