whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157890 readers visited
नूतन टीवी एप गूगल प्ले से इनस्टॉल करें । Get it on Google Play
Loading...

भवनाथपुर:दुर्गा पूजा कमेटी गठन को लेकर बैठक हुई संपन्न. हिंदू रीति रिवाज के साथ मनाया जाएगा महोत्सव...

location_on भवनाथपुर। कैलान access_time 29-Aug-22, 06:09 PM

👁 633 | toll 239


share

1 -4.0 star
Public

भवनाथपुर संवाददाता_________ भवनाथपुर: प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव मनाने को लेकर सभी जगहों पर कमेटी का गठन की जा रही है। जिसमे कैलान पंचायत भवन के प्रांगण में दुर्गा पूजा कमेटी गठन को लेकर एक बैठक की गई। जिसमें मुखिया प्रतिनिधि राम प्रताप यादव व श्यामबिहारी यादव के अध्यक्षता में पूजा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सुरेंद्र यादव व सचिव अयोध्या कुमार साह व कोषाध्यक्ष उमेश यादव को सर्व सहमति से चयन किया गया। मुखिया प्रतिनिधि राम प्रताप यादव ने कहां की दुर्गा पूजा हर साल की भांति इस साल भी हिंदू रीति रिवाज के तहत शांतिपूर्ण तरीके से पूजा अर्चना की जायगी।शराबियों पर पैनी नजर रखी जाएगी, किसी भी तरह का लोग शराब पीकर अभद्र भाषा, और गंदगी फैलाते है उन पर कानूनी कार्रवाई भी करने की बात कही गई है। समाजसेवी श्यामबिहारी यादव ने कहां की दुर्गा पूजा महोत्सव शांतिपूर्ण तरीके से बनाएं,आपस में किसी तरह के भेदभाव नही रखे। अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव भाई चारे के साथ मिलजुल कर मनाई जाएगी।और कमेटी द्वारा ली गई सभी बिंदुओं पर कार्य किया जाएगा। सचिव अयोध्या कुमार साह ने कहा कि हम सभी कमेटी के लोग मिलजुल कर दुर्गा पूजा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे।और किसी भी तरह का छुआछूत व भेदभाव नहीं रखी जाएगी।कोषा अध्यक्ष उमेश यादव ने बताया कि यह पूजा हम सभी का पूजा है जिसे धूमधाम से मनाया जाएगा और विशेष रूप से साफ सफाई पर पूर्ण रुप से ध्यान रखी जाएगी। सभी कमेटी के मेंबर द्वारा इस वर्ष भव्य कार्यक्रम रामलीला का प्रोग्राम रखा गया है।जिसमे सभी कमिटी के लोग इस कार्यकर्म का भागीदारी निभाने की बात कही है।बैठक में उपस्थित पत्रकार शिव कुमार, अजीत कुमार,समाजसेवी राजमोहन यादव ,अनिल यादव,आलोक यादव, गुडु यादव, प्रसनजीत यादव,नागेंद्र शाह, जितेंद्र यादव ,अरविंद यादव, सकेंद्र कोरवा, ललन बैठा, अमोद भुइया,बिनोद साह, सुरेश साह, भीम यादव, संजू यादव, शंभू साह के आलावे आदि लोग उपस्थित थे।
campaign यह आम पब्लिक के द्वारा पोस्ट की गयी न्यूज़ / शिकायत / सुझाव है ।




Trending Public Posts :


#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,
access_time 06-08-2022, 08:49 PM

#2
टंडवा के उपप्रमुख बबलू सागर मुंडा पर हुआ जानलेवा हमला, गोली लगने से उनका निजी सुरक्षाकर्मी हुआ घायल
access_time 29-09-2021, 08:09 PM

#3
आईईएल पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
access_time 09-01-2021, 11:48 PM

#4
पीएनबी सुरही में लगा लोन मुक्ति शिविर
access_time 02-02-2021, 08:32 PM

#5
अंचल कार्यालय और रजिस्ट्री विभाग की मिलीभगत, बेच दी रिंग रोड व नहर में गई जमीन
access_time 07-02-2021, 05:18 PM