गरीबों के मसीहा एवं मजदूर किसान के नेता, पूर्व मंत्री मधु सिंह का पुण्यतिथि 06 दिसम्बर को मनाया जाएगा
location_on
पांकी
access_time
29-Nov-21, 07:43 AM
👁 532 | toll 181
News 40 Jharkhand -1.0 star
Public
गरीबों के मसीहा एवं मजदूर किसान के नेता, पूर्व मंत्री मधु सिंह का पुण्यतिथि 06 दिसम्बर को मनाया जाएगा
बलिस्टर सिंह//पांकी :- गरीब, किसान, मजदूर के नेता वीर मधु सिंह का पुण्य तिथि 06 दिसम्बर 2021 को मनाया जाएगा। मधु सिंह पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं झारखण्ड सरकार में भूमि सुधार, निबंधन एवं राजस्व विभाग का मंत्री का पद की जिम्मेदारी संभाले। बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा के मुख्यमंत्री के शासनकाल में मंत्री पद का जिम्मेदारी लेकर पांकी विधानसभा क्षेत्र, पलामू के लोगों को गौरवान्वित किए। जिस समय पांकी विधानसभा क्षेत्र सामंतवाद की आग में जल रहा था, उस समय गरीबों की आवाज बन कर सामंतवाद के खिलाफ लड़ाई लड़े। अन्याय, जुल्म और शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद किए।मधु सिंह को ओरमांझी, राँची के अपोलो अस्पताल में तबीयत ख़राब होने पर दिनांक:31/10/2012 को एडमिट किया गया। अपोलो अस्पताल, राँची में ही दिनांक:06 दिसम्बर 2012 गुरुवार समय शाम:3 बजे पांकी विधानसभा क्षेत्र के गरीबों के नेता वीर मधु सिंह का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे अपने पीछे 3 पुत्र और 6 पुत्री को छोड़ गए। इनके विरासत को लाल सूरज आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।
पूर्व भूमि सुधार राजस्व निबंधन मंत्री मधु सिंह का नारा था -
मधु सिंह का है ऐलान !
चलो गरीबों सीना तान !!
मधु सिंह अमर रहे।
campaign यह आम पब्लिक के द्वारा पोस्ट की गयी न्यूज़ / शिकायत / सुझाव है ।