।।भवनाथपुर।गढ़वा मुख्यालय पर मूलनिवासियों द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।।
location_on
भवनाथपुर। गढ़वा
access_time
29-Sep-21, 01:30 PM
👁 718 | toll 410
भवनाथपुर संवाददाता -
गढ़वा मुख्यालय पर भारत के पहले स्वतंत्रता सेनानी पलामू के दो सहोदर भाई निलम्बर पीताम्बर के अपमान करने वाले के विरुद्ध एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। मंत्री सह विधायक मिथलेश ठाकुर ने स्वतंत्रता सेनानी नीलाम्बर पीताम्बर टाउनहॉल का नाम बदलकर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन रख कर भारत के पहले स्वतंत्रता सेनानी 1850 से 1857 में शहिद नीलाम्बर पीताम्बर का अपमान किए जाने पर भरपूर विरोध किया गया। विरोधियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिलापट पर बहुउद्देशीय संस्कृतिक भवन लिखा हुआ है। और मौखित बोला भी जाता है ,कि नीलाम्बर पीताम्बर बहुउद्देशीय संस्कृति भवन रहेगा।
जोकि सरासर छल महसूस होता है इसलिए मांग यही है कि नीलाम्बर- पीताम्बर संस्कृतिक भवन गढ़वा रखा जाए।और इसी नाम से यह योजना बने ताकि किसी भी व्यक्ति के द्वारा इस योजना को -नीलाम्बर - पीताम्बर संस्कृतिक भवन के नाम से लोग जान सके।एक दिवसीय धरना रामासाहु विद्यालय से समाहरणालय गढ़वा तक रैली आयोजन किया गया। और डीसी को ज्ञापन सौंपकर सभा की समाप्ति किया गया।यह धरना मूलनिवासी संघ गढ़वा और आदिवासी मोर्चा गढ़वा के बैनर तले किया गया। मौके पर शिवकुमार सिंह, कबूतरी देवी,विनय पाल, मनोज रवी, दिनेश सिंह, मनोज सिंह, राजकिशोर सिंह, ब्रह्मदेव सिंह,शशीपाना, संतोष,और हॉस्टल से सभी बच्चियां के अलावा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
campaign यह आम पब्लिक के द्वारा पोस्ट की गयी न्यूज़ / शिकायत / सुझाव है ।