।।भवनाथपुर।कैलान पंचायत में मच्छरदानी वितरण किया गया।।
location_on
भवनाथपुर। कैलान
access_time
14-Sep-21, 02:10 PM
👁 442 | toll 174
भवनाथपुर।
भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कैलान पंचायत में 14सितंबर2021को मच्छरदानी वितरण किया गया।वितरण करते सहिया विमला देवी वार्ड सदस्य चिंता कुंवर सहिया समिति अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के द्वारा दिया गया।सहिया विमला देवी ने बताया कि covid-19 का पालन करते हुए, मच्छरदानी वितरण किया जा रहा है। ये विभाग के आदेशानुसार 10 नंबर वार्ड में 400 मच्छरदानी वितरण किया जाना है। जो आज बंगलवाड़ीह और रक्सा टोले के सभी गरीब परिवार लोगों को घरों में मच्छरदानी दिया गया।
कैलान पंचायत के मुखिया राजकिशोर सिंह ने व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि सभी वार्डों में मच्छरदानी वितरण के लिए एरिया निश्चित की गई है, जैसे झूरहि स्कूल, बरवाडीह स्कूल, अंबाडीह चौपाल, बंगलवाड़ीह आंगनबाड़ी केंद्र, मांगरदह आंगनबाड़ी केंद्र , उप स्वास्थ्य केंद्र, इन सभी जगहों पर मच्छरदानी वितरण किया जा रहा है। वितरणकर्ता सहिया और वार्डसदस्य के द्वारा समय सारणी से किया जा रहा है। जो सभी गरीब असहाय लोगों के घरों में मच्छरदानी पहुंचेगी।
campaign यह आम पब्लिक के द्वारा पोस्ट की गयी न्यूज़ / शिकायत / सुझाव है ।