ठंड को देखते हुए असहाय के बीच किया गया कंबल वितरण
location_on
चतरा ( कुंदा)
access_time
24-Dec-20, 09:53 AM
👁 522 | toll 163
News 40 Jharkhand -1.0 star
Public
#कुन्दा/#चतरा:-
बढ़ते ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन से कुन्दा प्रखंड को 916 कंबलों का आवंटन मिला है।आवंटित कंबल मंगलवार को प्रखंड कार्यालय मे प्राप्त कर लिया गया।इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी श्रवण राम ने दिया उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आबंटित कंबलों को मंगलवार को ही पंचायतों को उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि जरुरतमंद एवं गरीबों के बीच जल्द ही कंबलों का वितरण किया जा सके। वही आवंटित कंबल का सिकीदाग मुखिया ज्ञान्ति देवी ने अपने क्षेत्र के सोहरलात् हर्दियाटाड़ ,कोजरम,सिकीदाग,खपिया, बंठा समेत कई गांवों मे 90 असहाय के बीच कंबल का वितरण किया गया।
मौके पर सिकीदाग पंचायत सचिव निर्मल साव, अनिल यादव, सम्भु यादव,सिकीदाग उपमुखिया सोनू गंझू, पंचायत अध्यक्ष संजय यादव उपस्थित,थे।
campaign यह आम पब्लिक के द्वारा पोस्ट की गयी न्यूज़ / शिकायत / सुझाव है ।