whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26470666
Loading...


यात्रियों से 3 गुना किराया वसूली के बावजूद चल रहा है ओवरलोडिंग

location_on विश्रामपुर (पलामू) access_time 18-Jul-20, 06:53 PM visibility 684
Share



यात्रियों से 3 गुना किराया वसूली के बावजूद चल रहा है ओवरलोडिंग
भेड़-बकरियों की तरह छोटी गाड़ियों में ठुसे लोग


कृष्णा कुमार check_circle
संवाददाता



विश्रामपुर (पलामू) : वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण देश-प्रदेश लॉकडाउन के बाद ऑनलॉक की प्रक्रिया से गुजर रहा है। इस दौरान लोगों को आने - जाने की छूट दी गयी। लेकिन बसों के परिचालन पर पाबंदी जारी रही। नियम व शर्तों के साथ टैक्सी-टेम्पो को यात्री कहीं लाने व लेजाने की छूट दी गयी। लेकिन टेम्पो-टैक्सी मालिकों-चालकों द्वारा सरकारी नियमों का खुलमखुला उलंघन किया जा रहा है। न तो चालक से यात्री तक कोई मास्क लगा रहा है और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। लोगों को भेड़-बकरियों की तरह छोटी गाड़ियों में ठूस कर ढोया जा रहा है। इतना ही नहीं कोरोना महामारी के इस दौर में टेम्पो-टैक्सी के मालिक व चालक मानवता दिखाने के बजाय यात्रियों की जेब काटने में लगे हैं।
किसी भी रूट में जाने के लिये किराया को तीन से चार गुना ज्यादा बढ़ा कर वसूला जा रहा है। बसों के परिचालन पर पाबंदी के चलते यात्री मजबूरन तीन से चार गुना ज्यादा किराया देने को विवश हैं। इस पूरे मामले में सबसे आश्चर्यजनक पहलू तो यह है कि सब कुछ देख कर भी प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। जगह का नाम - निर्धारित किराया -वसूला जा रहा किराया (1) रेहला से पांडू 20 रुपये 60 रुपये (2) बी मोड़ से पड़वा मोड़ 15 रुपये 50 रुपये (3) रेहला से विश्रामपुर 10 रुपये 30 रुपये (4) रेहला से उंटारी रोड 15 रुपये 60 रुपये (5) रेहला से गढ़वा 15 रुपये 40 रुपये (5) विश्रामपुर से गढ़वा 20 रुपये 60 रुपये (6) विश्रामपुर से नावा 20 रुपये 60 रुपये (7) विश्रामपुर से गौरा 10 रुपये 30 रुपये (8) विश्रामपुर से तिसिबार 15 रुपये 60 रुपये उक्त किराया विवरणी एक बानगी मात्र है.इस तरह के दर्जनों अन्य रूट में भी यात्रियों से किराया तीन से चार गुना वसूला जा रहा है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play