whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162224 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

अनियमित विद्युत आपूर्ति के खिलाप झामुमो नेता ने दिया विद्युत सबस्टेशन में ताला जड़ने की चेतावनी

location_on कांडी access_time 18-Jul-20, 06:17 PM visibility 710
Share



अनियमित विद्युत आपूर्ति के खिलाप झामुमो नेता ने दिया विद्युत सबस्टेशन में ताला जड़ने की चेतावनी
फ़ाइल फ़ोटो पिंकू पाण्डेय एवं सबस्टेशन


धीरज द्विवेदी check_circle
संवाददाता



कांडी : अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ प्रखंड में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर कांडी सबस्टेशन में ताला बंदी करेंगे झामुमो नेता पिंकू पाण्डेय। वर्तमान में प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बिजली की दशा अत्यंत खराब चल रही है। आंख मिचौली का खेल खेलना तो शुरू से ही लगा हुआ है। बिजली कब आती है? कब जाती है? पता भी नहीं चल पाता। यहां बिजली की व्यवस्था एकदम ठीक नहीं है। उक्त बातें झामुमो युवा नेता पिंकू पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि कांडी बिजली सबस्टेशन में बिजली उपलब्ध रहने के बावजूद भी कर्मियों द्वारा नहीं दी जाती है। कर्मियों द्वारा अत्यधिक लापरवाही बरती जा रही है। स्थानीय बिजली सबस्टेशन में कार्यरत कर्मी गढ़वा के इशारे पर चलते हैं।
Advertisement
उन्होंने बताया कि यहां  कार्यरत कर्मियों को बिजली के सम्बंध में फोन करने पर वहां कार्यालय से बताया जाता है कि गढ़वा से ही बिजली नहीं देने के लिए मना किया गया है। जब वहां से बिजली देने की अनुमति मिलेगी तभी कांडी प्रखण्ड क्षेत्र में बिजली की सप्लाई होगी। श्री पांडेय ने कहा कि कांडी में बिजली सप्लाई हेतु चार्ट भी लगाया गया है। चार्ट में समय अंकित है। यहां चार्ट व समय सारणी के अनुसार भी इस प्रखण्ड को बिजली नहीं मिल पा रही है। यदि चार्ट लगाया ही गया है तो फिर बिजली सप्लाई के लिए गढ़वा से अनुमति की क्या आवश्यकता है? उन्होंने कहा कि कांडी प्रखण्ड में चल रही बिजली व्यवस्था की गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी पत्र लिख कर अवगत कराऊंगा।
Advertisement
कोरोना काल चलने के कारण धरणा प्रदर्शन तो नहीं कर सकते, किन्तु यदि बिजली की व्यवस्था एक सप्ताह के भीतर नहीं सुधरी तो बिजली सबस्टेशन में ताला बंदी करने को बाध्य होंगे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play