whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167418 readers visited
Loading...

Advertisement

वैश्विक महामारी कोरोना के बेतहाशा संक्रमण के मद्देनजर राज्य के सारे विद्यालयों को पूर्णतया लॉक डाउन करने की मांग

location_on गढ़वा access_time 17-Jul-20, 11:10 PM visibility 685
Share



						वैश्विक महामारी कोरोना के बेतहाशा संक्रमण के मद्देनजर राज्य के सारे विद्यालयों को पूर्णतया लॉक डाउन करने की मांग
झारखण्ड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखण्ड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक, झारखंड सरकार को राज्य में वैश्विक महामारी कोविड-19 की बेतहाशा संक्रमण के मद्देनजर राज्य के सभी संक्रमित जिलों में अवस्थित सभी प्रकार के विद्यालयों को पूर्णरूपेण लॉकडाउन करने का अनुरोध जिलासचिव नागेन्द्र चौधरी के संयुक्त हस्ताक्षर के माध्यम से किया है। जिलाध्यक्ष ने पत्र के द्वारा ध्यानाकृष्ट कराया है कि स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जितने भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें ट्रेवल हिस्ट्री नहीं पाया गया है, बल्कि कम्युनिस्ट ट्रांसफ़र के कारण संक्रमित हुए हैं। अब यह महामारी थर्ड स्टेज में पहुँच चुका है।
Advertisement
गढ़वा जिले में प्रतिदिन 30 से 35 व्यक्ति संक्रमित हो रहे हैं। जिससे यहाँ के निवासियों में मुख्य रूप से शारीरिक एवं सामाजिक भय व्याप्त हो गया है। कोरोना महामारी के संक्रमण से वन विभाग, पुलिस विभाग, कृषि विभाग, प्रशासनिक विभाग एवं शिक्षा विभाग के कई कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। अभी हाल ही में समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय के एडीपीओ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और शिक्षा विभाग के अन्य सभी कर्मियों का भी जाँच हेतु सैंपल लिया गया है। इसी संक्रमण काल में शिक्षा अधिकारियों के आदेशानुसार सभी शिक्षक (प्राथमिक/माध्यमिक) रोस्टर के अनुसार गैर शैक्षणिक कार्य सम्पादित करने हेतु प्रतिदिन विद्यालय जा रहे हैं और जाने-अनजाने कई तरह के व्यक्तियों के सम्पर्क में आ रहे हैं।
Advertisement
यहाँ तक की कुछ प्रखण्डों के प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कोविड19 के संक्रमण को रोकथाम हेतु जबरन प्रतिनियुक्ति की जा रही है। इस कारण गढ़वा जिले के वैसे सभी शिक्षकों को संक्रमित होने की प्रबल सम्भावना है। जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा है कि यदि किसी शिक्षक को कार्यावधि में संक्रमण होता है तो इसकी सम्पूर्ण जबाबदेही शिक्षा विभाग एवं प्रशासन की होगी। साथ ही इन्होंने निदेशक से करबद्ध अनुरोध किया है कि इस वैश्विक महामारी के मद्देनजर सभी प्रकार के विद्यालयों को पूर्णतया बन्द कर दिया जाए ताकि हम सभी शिक्षकों के साथ-साथ राज्य के समस्त छात्र भी सुरक्षित रह सकें। श्री कुमार ने इसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक पलामू एवं उपायुक्त गढ़वा को भी प्रेषित की है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play