whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162323 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

उपायुक्त ने गढ़वा शहर के अंदर बाजार स्थित लोहा पट्टी, सुतरी पट्टी, नमक पट्टी की दुकानों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया

location_on गढ़वा access_time 17-Jul-20, 09:36 PM visibility 765
Share



												उपायुक्त ने गढ़वा शहर के अंदर बाजार स्थित लोहा पट्टी, सुतरी पट्टी, नमक पट्टी की दुकानों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया
शहर में भ्रमण कर दुकानदारों को समझाते उपायुक्त गढ़वा, एसपी गढ़वा, डीडीसी गढ़वा एसडीओ गढ़वा व अन्य पदाधिकारी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : नव पदस्थापित उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने आज पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोत्रे, डीडीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसडीओ प्रदीप कुमार व अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण किया। गढ़वा जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के बढ़ने की घटना के बाद उपायुक्त ने कई कड़े फैसले लिए हैं। आज उन्होंने शहर के मुख्य मार्ग व विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उपायुक्त ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व मास्क लगाने की बात भी कही। मेन रोड स्थित आर गुप्ता मेडिकल के मालिक को सोशल डिस्टेनसिंग के पालन नहीं होने पर कड़ी फटकार लगाते हुए अंतिम चेतवानी दी। वहां से अग्रवाल मुहल्ला होते अंदर बाजार में प्रवेश किए।
Advertisement
इस दौरान कई बड़े दुकानदारों को चेतावनी दी। अंदर बाजार स्थित मुख्य बाजार पथ, लोहा पट्टी, सुतरी पट्टी, नमक पट्टी आदि संकरी गलियों की दुकानों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कल यानी शनिवार को गढ़वा चैम्बर ऑफ कॉमर्स से मिलकर दुकानदारों के साथ बैठक कर शहर के अन्य दूकानों के खुले अथवा बंद रखने के बारे में निर्णय किया जाएगा। उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने कहा कि जिले में कोरोना की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। जिला प्रशासन सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए कार्य कर रहा है । उन्होंने कहा कि रंका प्रखंड मुख्यालय में लॉक डाउन कर दिया गया है। धारा 144 लगाने का भी निर्देश एसडीओ को दिया गया है। पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों के सम्बंधित क्षेत्र को शील करने की कार्रवाई किया जा रहा है।
Advertisement
ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सकें। वहीं शहर में भी पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के घर जाने वाले रास्ता को शील करने की कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि इस दौरान पूरे जिले में लॉक डाउन नहीं किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अनावश्यक लोगों की प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। वहीं कुछ कार्यालयों के बाहर ड्रॉप बॉक्स रखा गया है । जिसमें लोग अपनी आवेदन को रख सकते हैं। इस मौके पर एसडीपीओ बहामन टूटी, अंचल पदाधिकारी जेके मिश्रा, बीडीओ जागो महतो, थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play