बड़गड़ :बड़गड़ प्रखण्ड अन्तर्गत परसवार पंचायत के टेंगारी गांव निवासी पदम टोप्पो उम्र करीब (50) वर्ष की मौत शुक्रवार को सर्पदंश के कारण हो गयी।
घटना के संबंध में बताया गया की मृतक पदम टोप्पो नित्य की भांति गुरुवार की रात्री अपने घर में चटाई बिछा कर सो गया। इस बीच शुक्रवार के भोर में लगभग तीन बजे उसे कुछ काटने का आभास हुआ। इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल अपने परिजनों को दी। उनके परिजनों द्वारा स्थानीय स्तर पर झाड़फुंक कराया गया। स्थिति में सुधार होते नहीं देख उनके परिजन इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भण्डरिया ले गये। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वे पेशे से राज मिस्त्री का कार्य करते थे।
Advertisement
यहां बता दें की मृतक पदम टोप्पो का बड़ा लड़का वर्तमान में लॉकडाउन के बीच तमिलनाडु में फंसा हुआ है ।वह अपनी पिता के अंत्येष्टि में शामील नहीं हो पाया। पदम के आकस्मिक मृत्यु पर उनके परिजनों सहित गांव में शोक की लहर है ।