गढ़वा : विश्व सनातन सेवा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार विश्वकर्मा ने जितेंद्र कुमार दुबे को गढ़वा जिला विश्व सनातन सेवा संगठन का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
यह जानकारी देते हुए श्री विश्वकर्मा ने बताया कि विश्व सनातन सेवा संगठन सनातन धर्म के उत्थान के कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस संगठन का गढ़वा जिला के उड़सुगी निवासी जितेंद्र कुमार दुबे को जिला अध्यक्ष बनाते हुए उन्हें गढ़वा जिला में संगठन को तैयार कर सनातन धर्म के कार्य में सेवा करने का निर्देश दिया गया है।