बंशीधर नगर :
स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा 8 से 10 के भैया- बहनों द्वारा गणितीय आकृति में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया।
फूड फेस्टिवल का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि शारदा महेश प्रताप देव, अशोक सेठ, विनय कुमार देव, डॉक्टर धर्म चंद्र लाल अग्रवाल, जोखू प्रसाद, अनिल सिंह एवं रविकांत पाठक ने संयुक्त रूप से भारत माता, ओम और मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन कर किया। प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने आगंतुक अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। विषय प्रवेश करवाते हुए आचार्य रविकांत पाठक ने कहा कि गणितीय आकार से खाद्य सामग्री भी बनाकर गणितीय तथ्यों को समझा जा सकता है। शारदा महेश प्रताप देव ने शिक्षा के विभिन्न आयामों का विशद वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में गणित की आकृति देकर सामग्री निर्माण करना एक सराहनीय कदम है। फूड फेस्ट में कुल 22 स्टॉल लगे। जिसे बच्चे प्रतिस्पर्धात्मक रूप में अपने स्टॉल को सजाए हुए थे। इडली, गुपचुप, समोसा, वेज कटलेट, केक, कस्टर्ड, लिट्टी चोखा, गाजर का हलवा तथा विभिन्न तरह की मिठाइयां गणितीय आकृति में स्टॉल में सजाए गए थे। कुल 180 प्रतिभागी सम्मिलित है। इस मौके पर आचार्य कौशलेंद्र झा, सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव, नंदलाल पांडे, कृष्ण कुमार पांडे, नीरज सिंह, अविनाश कुमार, विवेक कुमार पाठक, सुजीत कुमार, नरेंद्र राम, सतेंद्र प्रजापति, जय प्रकाश चौधरी, अरुण कुमार, आरती श्रीवास्तव, नीतू कुमारी, सुप्रिया कुमारी आदि उपस्थित थे।