गढ़वा :
श्री सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सोमवार को छत्तरपुर में लगाए गए विशेष कैम्प के पाँचवे दिन योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर रैली निकाली गई।
कार्यक्रम में स्वयंसेवको ने स्थानीय लोग के साथ मिलकर योग शिक्षक गुप्तेश्वर मिश्रा के नेतृत्व में योगाभ्यास किया और गुप्तेश्वर मिश्रा ने बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगा करना फायदेमंद होता है।
यह शरीर के साथ दिमाग को भी शांत रखने में मददगार होता है। उन्होंने कहा कि योग से मांसपेशियों का अच्छा व्यायाम होता है, लेकिन चिकित्सा शोधों ने ये साबित कर दिया है की योग शारीरिक और मानसिक रूप से वरदान है. योग से तनाव दूर होता है और अच्छी नींद आती है, भूख अच्छी लगती है, इतना ही नहीं पाचन भी सही रहता है.
स्वयंसेवकों ने वहाँ मौजुद सभी लोगो को तरह तरह के व्यायाम , और उससे होने वाले फायदे के बारे में जागरूक किया और साथ ही ये भी कहा कि योग जीवन में उत्साह का विकास करता है।
मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी भास्कर कुमार और डॉ सरफुद्दीन शेख ने कहा कि योगा शरीर और मन को एक साथ लाने का कार्य करता है। जब आपके शरीर और मन दोनों एक-दूसरे के साथ तुल्य हैं तो जीवन पहले से भी अधिक संतुष्ट और खुश हो जाता है। इसलिए हर किसी को योगा का अभ्यास करना चाहिए और इसे मजबूत, लचीला और कोमल शरीर प्राप्त करने के लिए दैनिक दिनचर्या का एक हिस्सा बनाना चाहिए। मौके पर स्वयंसेवक अदिति राज लक्ष्मी , मनीषा कुमारी , मयंक मृणाल कुलमणी, रोबिन कश्यप , राहुल कश्यप , आनंद कश्यप , लव कुमार ठाकुर , सोनम कुमारी , रुपाली सोनी , निखिल कुमार , इशिका कुमारी , अर्चना कुमारी , अलका कुमारी , आकांक्षा मिश्रा , धीरज कुमार , लालसु सिंह, अमन सिंह, तृप्ति पांडे , अंकिता कुमारी , अनु कुमारी,रुकसाना खातून अदिति कश्यप, पीयूष राज, सहित अन्य मौजूद थे।