बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नम्बर 16 व 17 में सोमवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन जतपुरा ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी,संबंधित वार्ड पार्षद,व विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि वार्ड वासियो के समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए सरकार के निर्देश पर प्रत्येक वार्ड में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना,टीकाकरण, आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र जैसे कार्यो का तत्काल निदान करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि वार्ड 16 व 17 में कई विकास योजनाएं संचालित है,जिसका लाभ वार्डवासियों को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि नव वर्ष के अवसर पर कई विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य मकर संक्रांति के अवसर पर किया जायेगा।मौके पर विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ,वार्ड पार्षद मीरा देवी,नगर प्रबन्धक रवि कुमार,पंचायत कर्मी आशीष कुमार,नंदन कुमार,हबीब खलीफा,प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना कोऑर्डिनेटर इरशाद आलम,सिटी मिशन मैनेजर अमित कुमार पांडेय,राजा शुक्ल,विजय ठाकुर सहित वार्डवासी उपस्थित थे।