whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27492123
Loading...


15 सूत्री मांग को ले भाकपा कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

location_on बंशीधर नगर access_time 27-Dec-21, 05:02 PM visibility 645
Share



15 सूत्री मांग को ले भाकपा कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गढ़वा जिला कमिटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को 15 सूत्री मांगों को लेकर अनुमण्डल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। भाकपा कार्यकर्ता अनुमण्डल मुख्यालय स्थित सब्जी बाजार से जुलूस के रूप में मुख्यपथ से होते हुए अनुमण्डल कार्यालय के समक्ष पहुंचे तथा जुलूस सभा मे तब्दील हो गई।जुलूस में शामिल कार्यकर्ता त्रुटिपूर्ण हाल सर्वे खतियान को रद्द करो,आदिवासियों की खतियानी भूमि पर आदिवासियों का कब्जा बहाल करो,तुलसी दामर डोलोमाइट, घाघरा चुना पत्थर खदान को चालू करो,पंचायत चुनाव शीघ्र कराओ आदि नारे लगा रहे थे।सभा को संबोधित करते हुए भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह गढ़वा जिला प्रभारी सूर्यपत सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री सरकारी सम्पतियों को बेचकर अपना काम चला रहे हैं,तथा मोदी जी देश की जनता को समझा रहे है कि देश मे विकास की गंगा बह रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी देश की जनता के प्रधानमंत्री के बजाय कारपोरेट के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर रहे है।उन्होंने कहा कि देश की जनता ने तीनों काला कृषि कानून रद्द करवाकर प्रधानमंत्री को झुकाने का काम किया।भाकपा पलामू के जिला सचिव रुचिर तिवारी ने कहा कि महंगाई की मार से देश की जनता त्रस्त है,लेकिन केंद्र की मोदी सरकार को इसकी चिंता नही है।जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने कहा कि हाल सर्वे खतियान को फिर से सर्वे कराया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि रजिस्टर टु का ऑनलाइन कराना बहुत जरूरी है। राज्य कमिटी सदस्य गणेश सिंह ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हित मे काम कर रही है।यह सरकार गरीब,किसान,छात्र,नौजवान,मजदूर विरोधी सरकार है।
इस सरकार से देश की जनता का भला नही होनेवाला है।उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने की अपील किया।सभा को राजकुमार राम,खलील खान,रामनाथ उरांव,नौरंगी पाल,सहित अन्य ने संबोधित किया।कार्यक्रम में गोपाल यादव,इसाक मियां,लालसु पाल,शाहिद अंसारी,विजय सिंह,मानमती देवी,विश्वनाथ उरांव,द्वारिका राम,सुरती देवी,निर्मल भुइयां,संगीता देवी,पूजा देवी,आशा देवी,अमरावती देवी,राकेश कुमार,नारायण राम,अनिल भुइयां, जगमोहन उरांव,विगनी कुँवर सहित बड़ी संख्या में भाकपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।सभा की अध्यक्षता देवीदयाल मेहता ने किया।सभा समाप्ति के बाद अनुमण्डल पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया। प्रमुख मांगे-त्रुटिपूर्ण हाल सर्वे खतियान को रद्द कर मांग पंजी टु को ऑनलाइन कराकर मालगुजारी रसीद काटने,सुनील मुखर्जी नगर कोरगा रमना की मालिक गैरमजरूआ भूमि को बकाश्त बनाने की जांच कराकर उक्त भूमि पर बसे परिवारों को कानूनी अधिकार दिलाने,जंगीपुर,नया खांड, धमनी के आदिवासियों की खतियानी भूमि पर अधिकार बहाल कर बाउंड्री को हटवाने,कारा, व्यवहार न्यायालय, आई आईटी कालेज को चालू कराने,14 वें व 15 वें वित्त की सभी योजनाओं की जांच कराने,तुलसी दामर डोलोमाइट खदान चालू कराने, सभी गांवो की जर्जर सड़क को दुरुस्त कराने सहित अन्य मांगे शामिल है।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play