गढ़वा :
भाजपा गढ़वा जिला इकाई द्वारा हेमंत सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय महाधरणा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने किया। महाधरणा कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार मुर्दाबाद.. युवा छात्र विरोधी.. जनविरोधी सरकार वापस जाओ.. धोखेबाज मुख्यमंत्री इस्तीफा दो आदि अनेकों नारे लगाए गए। महाधरणा कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सदद्बुद्धि के लिए हवन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि झामुमो सरकार में गढ़वा जिला माफीया के चंगुल में फंस चुका है हेमंत सरकार का दो साल पुरी तरह फेल रहा है जनता त्राहि-त्राहि कर रही है हत्या लुट बलात्कार माफीगिरी हेमंत सरकार की उपलब्धि है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भवनाथपुर भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि हेमंत सरकार का दो साल पुरी तरह फेल रहा है झामुमो सरकार में अपराधी माफीया का राज रहा है गढ़वा जिला सहीत पुरे झारखंड में हजारों बलात्कार चोरी लुट की घटनाएं घटित हो चुकी है लेकिन सरकार अपराध को रोकने में विफल साबित हुई है माफीयागिरी चरम पर पहुंच चुका है गढ़वा जिला से हर दिन अवैध रूप से सैकड़ों ट्रक बालु दुसरे राज्यों में धड़ल्ले से जा रहा है भंडरीया में अवैध रूप से कोयला का खनन हो रहा है जिला प्रशासन मौन है यह सच है कि इस माफीया राज का चीफ झारखंड सरकार है गढ़वा जिला कई हत्या हो चुका है लेकिन अपराधी अब तक खुलेआम बाहर घुम रहा है प्रशासन लाचार अवस्था में पड़ी हुई है बालु माफीया इस तरह से हावी हो चुका है कि पिछले दिनों बंशीधर नगर एसडीएम को कुचलने का प्रयास किया गया।
बालू माफिया का सैकड़ों ट्रक दुसरे राज्यों में जाता है कभी अगर गलती से दो चार गाड़ी पकड़ा गया तो उसे जब्त करने के बजाय सौदा तय कर छोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जब झारखंड में भाजपा की सरकार थी तो जनसंवाद कार्यक्रम होता था 181नंबर पर फोन कर सरकार तक लोग अपनी शिकायतों कर सकते थे भाजपा सरकार में अफसर भी ईमानदारी से काम करते थे लेकिन झामुमो सरकार बनते ही कमीशनखोरी चरम पर पहुंच गया । उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार पंचायत चुनाव टालकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार पदाधिकारी के माध्यम से कमीशन लेकर समयावधि बढ़ा रहे हैं यह सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगी हुई है हेमंत सरकार ने चुनाव पुर्व जो वादा किया था वह फेल हो चुका है युवाओं के साथ छल करने वाली सरकार को इस्तीफा दे देना चाहीए।
गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पुर्व भाजपा विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि झामुमो का वादा था कि झामुमो सरकार बनते ही एक साल में पांच लाख युवाओं को रोजगार देंगे अगर रोजगार नहीं दे सके तो पांच से सात हजार प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देंगे अगर नही दे सके तो राजनीतिक से संन्यास ले लूंगा लेकिन सत्ता के लालच में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपना सारा वादा भुल गए। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने हिंदी मगही भोजपुरी अंगिका जैसे भाषा के नाम पर घटिया काम किया है इससे गढ़वा पलामू के युवाओं का भविष्य अधर में लटक चुका है। उन्होंने पदाधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन इमानदारी से काम करे किसी पार्टी का कार्य नहीं करे।
गढ़वा जिला प्रशासन संदेह के घेरे में चल रही है प्रशासन को कार्यशैली में सुधार की जरूरत है आनेवाले समय में बहुत जल्द झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी।
पुर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान ने कहा कि निकम्मी हेमंत सरकार किसानों के साथ भारी अन्याय किया है अबतक किसानों का धान खरीदी केन्द्रों पर उदासी छाया हुआ है पिछले वर्ष जो थोड़ा धान का खरीद हुआ था उसका पैसा किसान को नहीं मिला है कार्यक्रम का संचालन राजकुमार मधेशिया ने किया।
महाधरणा कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मिडिया सह प्रभारी राजीव राज तिवारी जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी उमेन्द्र यादव संजय भगत महामंत्री विकास स्वदेशी जिला मंत्री बबलु पटवा मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे उपाध्यक्ष अविनाश पासवान जिला महामंत्री विकास तिवारी संजय कमलापुरी नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलला दुबे एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मन राम बिजय केशरी कार्यक्रम प्रभारी मंगल मुर्ती तिवारी सुरेंद्र विश्वकर्मा मुकेश चौबे निरज पाठक मुरारी यादव विनय चंद्रवंशी पुष्प रंजन अलग निरंजन मनोज सिंह उज्जवल चौबे जय प्रकाश यादव अंकित तिवारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय पियुष वैद्य बीरेंद्र दुबे राजकुमार गुप्ता सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।