whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27486765
Loading...


समाजसेवी सह रंगकर्मी स्व सरयू प्रसाद चंद्रवंशी के स्मृति में स्वजनों के द्वारा किया गया पांच सौ कंबल वितरित

location_on रमना access_time 27-Dec-21, 04:32 PM visibility 653
Share



समाजसेवी सह रंगकर्मी स्व सरयू प्रसाद चंद्रवंशी के स्मृति में स्वजनों के द्वारा किया गया पांच सौ कंबल वितरित


नीरज पाठक check_circle
संवाददाता



रमना : रमना- प्रखंड मुख्यालय स्थित गुलरही बांध के समीप समाजसेवी सह रंगकर्मी स्व सरयू प्रसाद चंद्रवंशी के स्मृति में स्वजनों के द्वारा रमना प्रखंड के विभिन्न इलाकों के पांच सौ असहाय और जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण करते हुए महाप्रसाद दिया |इसके पहले झामुमो के वरिष्ठ नेता ताहीर अंसारी, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अमीत कुमार, व्यवसायी पुत्र रामसेवक प्रसाद ने स्व सरयू प्रसाद,मुगांलाल प्रसाद व घुघर देवी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर कंबल वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया | मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ताहीर अंसारी ने कहा कि पिछले 23 वर्षों से पिता के स्मृति में रामसेवक प्रसाद,सुनील कुमार व स्वजनों के द्वारा जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण निस्वार्थ किया जा रहा है |समाज के सभी सामर्थवान लोग अपने सामर्थ्य के अनुरुप जरुरतमंदों के बीच अन्न व वस्त्र का वितरण जरुर करें ताकि कोई भी व्यक्ति अन्न और वस्त्र के बगैर नही रहे |अमीत कुमार ने कहा कि असहाय को मदद पहुंचाना सराहनीय काम है |सामर्थ्यवान लोगों को इस प्रकार के कार्य को करना चाहिए ताकि सरकार और प्रशासन को भी सहयोग मिल सके |मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र प्रसाद गुप्ता, अनुज चंद्रवंशी, शंभु राम चंद्रवंशी, प्रदीप सिंह, नागेन्द्र कुमार सिंह, अमीत प्रकाश,अशर्फी लाल सहित कई लोगों ने संबोधित किया |मौके पर शंकर चंद्रवंशी, बालजी प्रसाद, सुनील कुमार, रमाकांत प्रजापति, सुदर्शन वियार, बौद्ध प्रसाद गुप्ता, प्रभु दुबे सहित कई लोग मौजूद थे |




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play