whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27484171
Loading...


सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री व गरीबों के बीच वितरित किया दो सौ कंबल

location_on गढ़वा access_time 27-Dec-21, 03:09 PM visibility 648
Share



सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री व गरीबों के बीच वितरित किया दो सौ कंबल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कांडी थाना अंतर्गत चटनिया गांव में गढ़वा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम चटनिया एवं पिपरडीह गांव के युवाओं के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया, जिसमें चटनिया गांव की टीम विजयी रही। दोनों टीमों को पुलिस अधीक्षक, गढ़वा द्वारा फुटबॉल एवं अन्य कीट सहित ट्रॉफी दिया गया। साथ ही क्षेत्र के युवाओं के बीच क्रिकेट बैट, बॉल एवं बच्चों के बीच लेखन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच करीब 200 कंबल का भी वितरण किया गया है। पुलिस अधीक्षक, गढ़वा द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सामुदायिक पुलिसिंग के महत्व को रेखांकित किया गया।
इस प्रकार के कार्यक्रम के द्वारा पुलिस एवं आम जनता के बीच की दूरी को कम करने का प्रयास लगातार किया जाता रहेगा। साथ ही कोरोना काल में पुलिस विभाग द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए लोगों को थाना स्तर पर प्रारंभ किए गए उपकरण बैंकों में मोबाइल फोन, टेबलेट इत्यादि जमा किए जाने की भी अपील की गई ताकि जरूरतमंद बच्चों के बीच इसका वितरण किया जा सके। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य श्री हसन रजवार एवं मुखिया श्री रामजी यादव, समाजसेवी श्री सुखनंदन यादव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। वहीं पुलिस विभाग के तरफ से पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के अतिरिक्त श्री अवध यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा ; श्री ओम प्रकाश दास, परिचारी प्रवर, गढ़वा; पु0अ0नि0 फैज़ रब्बानी, थाना प्रभारी, कांडी ; परिचारी श्री सुरेन मुर्मू एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play