whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27482942
Loading...


सड़क के सामने दुकान का बोर्ड लगाकर अतिक्रमण किए जाने से आवागमन पर असर व दुर्घटना का भी बड़ा खतरा

location_on गढ़वा access_time 27-Dec-21, 10:52 AM visibility 756
Share



सड़क के सामने दुकान का बोर्ड लगाकर अतिक्रमण किए जाने से आवागमन पर असर व दुर्घटना का भी बड़ा खतरा


रामकुमार पांडेय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा शहर के मुख्य सड़क यथा विभिन्न चौक चौराहे पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है जहां भी नजर दौड़ाई वहा अपने दुकानों का नाम का बैनर लोहे के बोर्ड पर लिखवा सड़क से महज 8 फुट की दूरी पर लगा देख सकते हैं जिसका जीता जागता उदाहरण आप गढ़वा के प्रखंड कार्यालय के समीप देख सकते हैं जहां दुकानदारों का बोर्ड सड़क से महज 8 फुट की दूरी पर नजर आएगा। इससे आवागमन में जहां एक ओर भारी असुविधा होती है वहीं दूसरी और हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है ।अतिक्रमण के कारण गढ़वा शहर में दुर्घटना घटना आम सी स्थिति बन गई है। । इस तरह की अतिक्रमण गढ़वा के और भी विभिन्न क्षेत्रों में देखा जा सकता है बोर्ड के साथ-साथ दुकान के सामने अल्बेस्टर द्वारा 12 से 15 फुट तक अतिक्रमण किया जा रहा है ।
आप गढ़वा शहर के गढ़ देवी मोड़ से चिरौंजीया मोड़ तक जहां कहीं भी जाएंगे आपको दुकानों के सामने 5 से 10 फीट तक दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण साफ देखने को मिल सकता है जिस पर नगर पालिका द्वारा आज से ही अंकुश न लगाया जाए तो गढ़वा के पुरानी बाजार स्थित राकी मोहल्ला में आप सोना महल के पास देख सकते हैं जहां पर विभिन्न सोना चांदी व्यापारी अपना एसीबी का बोर्ड अतिक्रमण क्षेत्र पर लगाकर वहां की रोड को आज महज 6 फुट का बना चुके हैं। नगर पालिका के द्वारा नगर पालिका टैक्स काटने में कोई अनियमितता नहीं बरती जाती मगर बात करें अतिक्रमण की तो पदाधिकारी अपना आंख बंद किए नजर आ रहे हैं दुकानों की तो बात छोड़ो नगर पालिका के कार्यालय के समीप आप नगरपालिका के ही द्वारा ट्रैक्टर जेसीबी अन्य वाहन को रोड पर खड़ा देख सकते हैं इनके पास इनकी खुद की गाड़ियों की पार्किंग के लिए पार्किंग की सुविधा नहीं है।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play