विवादित मैच में कल्याणपुर बना विजेता
आयोजक मंडल ने मेजबान टीम को बनाया विजेता
झुलुआ की टीम ने एक तरफा निर्णय का किया विरोध
गढ़वा : कल्याणपुर में खेले जा रहे मौलाना आजाद कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन तीन का फाइनल मैच विवादों से घिरा रहा। विवादों के बीच आयोजक मंडली ने मेजबान टीम ओबरा कल्याणपुर को विजेता घोषित कर दिया। वहीं उपविजेता की टीम झलुआ ने आयोजक मंडली पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि बिना मैच समाप्ति के ही मेजबान टीम कल्याणपुर को विजेता घोषित कर दिया है जबकि कल्याणपुर की टीम हार के कागार पर खड़ी थी, टीम को हारते देख दर्शक और आयोजकों ने मैच में विवाद कर मैच को अपने पक्ष में कर लिया है।
झलुआ की टीम ने कहा की उनकी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए जीत के लिए 184 रनों का स्कोर खड़ा किया।
185 रन के विशाल लक्ष्य को लेकर खेलने उतरी कल्याणपुर की टीम जो खुद मेजबान टीम ने 112 रन ही बना पाई थी। टीम की हार को निश्चित देख कर कमिटि की टीम एवं उनके समर्थक झगड़ा करने पर उतारू हो गई। किसी तरह झगड़ा होते-होते बचा। बिना मैच समाप्त हुए आयोजकों ने गांव वालों के सामने कल्याणपुर की टीम की जीत की घोषणा करते हुए टीम को विजेता ट्रॉफी प्रदान कर दिया। झलुआ की टीम ने कहा कि आयोजकों ने अपने आप को विजेता घोषित करने के लिए मैच का आयोजन किया था। यह अपना पीठ खुद अपने से थपथपाने जैसा है।
इस मामले में गांव के मुखिया के मुजीबुर्रहमान ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार यह आश्चर्यजनक चीज यह देखी की जीत से पहले ही ओबरा कल्याणपुर की टीम प्लान के तहत डीजे साऊंड की व्यवस्था कर रखी थी, यह हास्यप्रद है।
इससे साफ प्रतीत होता है कि कमिटी टीम की मंशा गलत थी। वे लोग किसी भी स्थिति में सिर्फ अपनी टीम की जीत चाहते थे।