गढ़वा : मेराल रेलवे बॉक्साइट साइडिंग के पास भारतीय मजदूर संघ के जिला अधिवेशन का आयोजन किया गया। बैठक में भवन निर्माण एवं अन्य संनिर्माण कामगार यूनियन की जिला स्तरीय कमेटी का गठन भी किया गया। इसमें अनंत उर्फ बबलू दूबे को जिला अध्यक्ष बनाया गया। जबकि रामसागर मेहता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह रामाशंकर चौबे और विनय सिंह को उपाध्यक्ष, सोनू सिंह को जिला मंत्री बनाया गया है। कमेटी में कुल 15 लोगों को रखा गया है। भारतीय मजदूर संघ की जिला स्तरीय अधिवेशन जिलाध्यक्ष शिव शंकर मेहता की अध्यक्षता में किया गया।

बैठक में भारतीय मजदूर संघ भवन निर्माण सह सन्निर्माण कामगार के राज्य सचिव बृजकिशोर पासवान ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ देश हित उद्योग हित और मजदूर हित के लिए लगातार काम करता है।
उन्होंने कहा कि देश में भारतीय मजदूर संघ ही मजदूर हित के लिए लगातार संघर्ष करते हुए उसके हक व अधिकार को दिलाता है। साथ ही देशहित उद्योग के बढ़ावा देने और मजदूरों के रोजगार उपलब्ध कराने तथा मजदूरों को अधिक से अधिक मिलने वाले लाभ के लिए लगातार संघर्षरत है। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री सोनू सिंह ने किया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के राज्य स्तरीय सदस्य सीताराम सिंह, जिला मंत्री सियाराम सरण वर्मा, शिव शंकर मेहता एवं अन्य अतिथियों ने भवन निर्माण एवं संनिर्माण कामगार के बारे में रेलवे बॉक्साइट साइडिंग मजदूर ,बीड़ी पत्ता मजदूर, टेंपो चालक रिक्शा चालक सहित मेहनतकश मजदूरों नौकरी से लेकर कृषि कार्य करने वाले मजदूरों उद्योग क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को संगठित होकर भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले अपने हक व अधिकार प्राप्त करने की बात को बताया।
कार्यक्रम में जिला स्तरीय सांगठनिक चुनाव के कमेटी गठन कर घोषणा किया गया।
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के मेराल इकाई के अध्यक्ष विश्वनाथ यादव, समाजसेवी राम सागर महतो, अलीमुद्दीन अंसारी, रीना देवी, सुनीता देवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।