गढ़वा :
गढ़वा। जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत पढुआ पंचायत से होकर गुजरने वाली बायीं बांकी नहर पक्कीकरण योजना में ग्रामीणां ने भारी अनियमितता बरते जाने की शिकायत किया है। इस संबंध में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जल संसाधन विभाग के सचिव को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच कराकर संवेदक के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही गुणवता में सुधार कराने संबंधी समुचित आदेश निर्गत करने की भी बात कही है।
इस संबंध में मंत्री श्री ठाकुर ने जल संसाधान विभाग के सचिव को प्रेषित पत्र में कहा है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय ग्रामीणां ने उन्हें आवेदन देकर उक्त योजना में घटिया सामग्री का उपयोग करने एवं खराब क्वालिटी का काम करने की शिकायत किया है।
साथ ही ग्रामीणों ने संवेदक के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुणवतापूर्ण कार्य कराने का आग्रह किया है। मंत्री ने कहा है कि सभी आवेदक उनके निर्वाचन क्षेत्र के अत्यंत महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। किसी भी स्थिति में संवेदक द्वारा घटिया कार्य कराना सरासर अनुचित है।