खरौंधी :
खरौंधी प्रखंड के अरंगी पंचायत में मुखिया शिव कुमार प्रसाद यादव,बीएलओ एवं शिक्षकों के प्रयास से अरंगी पंचायत के ग्रामीणों को 98 प्रतिशत ग्रामीणों को टीकाकरण कराया जा चुका। मुखिया शिव कुमार प्रसाद यादव ने बताया कि इस अभियान में सभी का सार्थक पहल से एवं ग्रामीणों के सहयोग से अरंगी पंचायत टिकाकरण में ऑडियफ होने में मात्र 2% ही बचा है।
इसका श्रेय अरंगी पंचायत के ग्रामीणों को जाता है। ग्रामीणों ने हम सभी के सहयोग किया एवं कोरोना को समझ की कोरोना कितना खतरनाक विमारी है इससे बचने के लिये टिकाकरण कराया। मुखिया शिवकुमार यादव ने बताया कि इस अभियान में पंचायत के प्रबुद्ध जन,महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, बीएलओ एवं शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिला इसके वजह से हमारा अरंगी पंचायत टीकाकरण के ओडीएफ होने की स्थिति में पहुंच चुका है हमने सभी बचे हुये ग्रामीणों से अपील किया है कि जो लोग बचे हुए हैं वह टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें ताकि हमारा पंचायत खरौंधी प्रखंड ही नहीं जिला स्तर पर भी टीकाकरण सत प्रतिशत कराने में पहला स्थान प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग जीविकोपार्जन हेतु बाहर कमाने गए हैं उनसे भी दूरभाष पर बात की जा रही है आप जहां भी हैं टीकाकरण करा लें ताकि कोरोना जैसे घातक बीमारी से निजात मिल सके।