गढ़वा : गोविंद जमा दो उच्च विद्याल के पूर्व प्राचार्य तथा झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे रामनंदन सिंह का निधन शनिवार को रांची में एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान हो गया।
जानकारी के अनुसार गोविंद उच्च विद्यालय में 1993 में योगदान देने के पश्चात उन्होंने 14 वर्षों तक गोविंद हाई स्कूल के प्राचार्य के पद पर कार्य करते हुए गढ़वा जिले को शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सिर्फ सरकारी विद्यालय ही नहीं बल्कि निजी शिक्षण संस्थानों के लोगों के साथ जोड़कर गढ़वा में शिक्षा को आगे ले जाने में हर संभव मदद किए। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष के नाते उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर हमेशा सजग रहते थे।
शिक्षा ही नहीं खेल के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। वे अपने सौम्य स्वभाव के वजह से सभी लोगों के बीच वे काफी प्रिय थे। उनके निधन पर जिले के कई शिक्षकों तथा गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के पदाधिकारियों सदस्यों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के पदाधिकारियों ने कहा कि संघ ने अपना एक अभिभावकों को खो दिया है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है।
शोक व्यक्त करने वालों में गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन केशरी, सचिव आनंद सिन्हा, धनंजय सिंह, सिस्टर रोशना, सुशील केशरी, सियाराम शरण वर्मा, अशोक दुबे, दीपक सिन्हा, विनोद कमलापुरी, सुधीर पाठक, संजय सोनी सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, प्रभाकर सिंहा, पीयूष सिंहा उर्फ छोटू सिंहा, पंकज सिंहा उर्फ काजू, राकेश सिंह, मनोरंजन शर्मा, अमित उपाध्याय, अशोक विश्वकर्मा, नवनीत शुक्ला, मोजीबुद्दीन खान, प्रवीण मिश्रा, मनोज तिवारी, प्रिंस खान, नंद कुमार गुप्ता, चंद्रभूषण सिन्हा, प्रदीप कुमार दुबे, अनिल विश्वकर्मा, आशुतोष रंजन, धर्मेंद्र सिंह आदि का नाम शामिल है।